scriptलगातार 17 घंटे, 40 मिनट तक चली गुजरात विधानसभा की कार्यवाही | 17.40 hour longest sitting of Gujarat Assembly, a record | Patrika News

लगातार 17 घंटे, 40 मिनट तक चली गुजरात विधानसभा की कार्यवाही

locationअहमदाबादPublished: Jul 28, 2019 12:34:47 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-गुजरात विधानमंडल का नया रिकॉर्ड

Gujarat assembly, Record, time

लगातार 17 घंटे, 40 मिनट तक चली गुजरात विधानसभा की कार्यवाही

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को इतिहास रचा गया। विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे सदन की कार्रवाई आरंभ हुई जो शनिवार तडक़े 3 बजकर 40 मिनट तक चली। इस तरह विधानसभा की बजट सत्र के अंतिम दिन की बैठक लगातार 17 घंटे और 40 मिनट चली जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।
गुजरात विधानसभा में यह अब तक की सबसे लंबी बैठक है। इससे पहले 6 जनवरी 1993 को सबसे लंबी लंबी बैठक का रिकॉर्ड कायम किया गया था। तब सदन की बैठक लगातार 12 घंटे 8 मिनट तक चली थी।
विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी में इस संबंध में शुक्रवार देर रात यह घोषणा की। स्पीकर ने 12 बजकर 8 मिनट पर यह घोषणा की कि 14वीं विधानसभा का चौथा सत्र लगातार 12 घंटे 9 मिनट से ज्यादा चला। राज्य की इस बेजोड़ और स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा को की सराहना करते हुए उन्होंने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों व मीडिया की सराहना की।
इस अवसर पर इस ऐतिहासिक दिवस का के साक्षी संसदीय कार्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा विपक्ष के नेता परेश धनानी सहित करीब 100 विधायक उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो