गुजरात में गर्मी का कहर यथावत चार दिनों तक विविध भागों में यलोअलर्ट के बीच रहेगा गर्मी का प्रकोप अहमदाबाद. राज्य में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का कहर यथावत है। मंगलवार को अहमदाबाद समेत छह शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक तक पहुंच गया। सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान कच्छ जिले के कंडला में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गर्म हवाओं के थपेड़े चलने की भी चेतावनी दी है।
कच्छ जिले के कंडला के अलावा मंगलवार को सुरेन्द्रनगर जिला दूसरा सबसे गर्म शहर रहा जहां पारा 43.3 डिग्री तक पहुंच गया। भुज में 43.2 डिग्री, अमरेली में 42.5, अहमदाबाद में 42.4, राजकोट 42.3 तथा गांधीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन सभी जगहों पर लू का प्रकोप भी महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार एवं गुरुवार को कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिरसोमनाथ जिलों में गर्मी का जोर रह सकता है जबकि शुक्रवार और शनिवार को अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, राजकोट समेत विविध हिस्सों में भी यलो अलर्ट के बीच लू की चेतावनी दी गई है।