अहमदाबाद

दो वर्षों में 204 एशियाई शेरों की मौत

-वर्ष 2017 में 71 और वर्ष 2018 में 123 शेर मारे गए

अहमदाबादFeb 22, 2019 / 11:35 pm

Uday Kumar Patel

दो वर्षों में 204 एशियाई शेरों की मौत

 
गांधीनगर. एशियाई शेरों के शरणगाह गुजरात में गत दो वर्षों में 204 शेरों की मौत हुई। वर्ष 2017 में जहां 71 शेरों की मौत हुई वहीं गत वर्ष यह संख्या 123 तक पहुंच गई।
राज्य विधानसभा में शुक्रवार को तालाला से कांग्रेस विधायक भगाभाई बारड की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में वन मंत्री गणपत वसावा ने यह जानकारी दी।
वसावा के मुताबिक 31 दिसम्बर 2018 की स्थिति के अनुसार वर्ष 2017 में 43 शेरों और 38 शावकों की मौत हुई वहीं वर्ष 2018 में 67 शेर और 56 शावकों की मौत हुई। इनमें से प्राकृतिक रूप से मरने वाले शेरों की संख्या 177 रही जबकि अप्राकृतिक रूप से मारे गए शेरों की संख्या 27 बताई गई है।
2017 में प्राकृतिक रूप से 31 शेर और 76 शावकों की मौत हुई थी वहीं 2018 में 58 शेर व 52 शावक की मौत हुई थी।
वहीं वर्ष 2017 में अप्राकृतिक रूप से 12 और 2018 में 9 शेर मारे गए थे। वर्ष 2017 में 2 शावकों व वर्ष 2018 में 6 शावकों की अप्राकृतिक रूप से मौत हुई थी।
 

Home / Ahmedabad / दो वर्षों में 204 एशियाई शेरों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.