script

सामूहिक विवाह में 23 युगल बने हमराही

locationअहमदाबादPublished: Feb 27, 2020 12:33:02 am

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

पाटणवाडा प्रजापति समाज सामूहिक विवाह समारोह

सामूहिक विवाह में 23 युगल बने हमराही

सामूहिक विवाह में 23 युगल बने हमराही

हिम्मतनगर. पाटणवाडा प्रजापति समाज की ओर से पाटण जिले के गोजारिया गांव में आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह में 23 नवदंपत्ति मंगलवार को हमराही बने।


उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कार्यक्रम में कहा कि प्रजापति समाज ने प्रगति कर माटीकला में सरकार की विविध योजनाओं का लाभ ले रहा है। उन्होंने समाज की ओर से प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह आयोजित करने पर जोर दिया। संतों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। दानदाताओं का सम्मान किया गया। माटीकला की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। भोजन के लिए दानदाता शैलेष उमेद प्रजापति देवलिया परिवार ने विशेष सहयोग किया। ब्रह्माणी सार्वजनिक ट्रस्ट पाटण, माटीदार युवा संगठन कलोल, पाटणवाडा प्रजापित समाज ट्रस्ट, ब्रह्माणी युवा मंडल, श्रीयादेवी सेवा मंडल नंदासण, श्रीयादे केलवणी ट्रस्ट डीसा, प्रजापति केलवणी मंडल दियोदर, श्रीयादे सेवा मंडल लाखणी, श्रीयादे मातेश्वरी दसपट्टी समाज राणीवाड़ा, श्रीयादे युवा मंडल अहमदाबाद, प्रजापति सेवा मंडल मुंबई, श्रीयादे प्रजापति सेवा ट्रस्ट सांचोर के प्रतिनिधि मौजूद थे। सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष मणिलाल प्रजापति, ऑल इंडिया कुम्हार पॉलिटिकल फेडरेशन के चेयरमैन मुकेश प्रजापति, विसनगर सिटी के पुलिस निरीक्षक प्रकाश प्रजापति, गुप्तचर ब्यूरो के निरीक्षक कांतिभाई प्रजापति, दंढाव्य 66 प्रजापति समाज गोजारिया के अध्यक्ष अंबालाल प्रजापति आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

ट्रेंडिंग वीडियो