scriptराज्य में स्वाइन फ्लू के 25 मरीज, एक की मौत | 25 patients of swine flu in the state, one death | Patrika News

राज्य में स्वाइन फ्लू के 25 मरीज, एक की मौत

locationअहमदाबादPublished: Mar 28, 2019 11:25:25 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

सबसे अधिक नौ अहमदाबाद में

25 patients of swine flu in the state, one death

राज्य में स्वाइन फ्लू के 25 मरीज, एक की मौत

अहमदाबाद. राज्य में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के और २५ मरीज बढ़ गए। एक की मौत भी बताई जा रही है। मरीजों में सबसे अधिक नौ अहमदाबाद के हैं।
प्रदेश में नए सामने आए मरीजों में सबसे अधिक अहमदाबाद मनपा के नौ हैं। इसके अलावा सूरत मनपा में पांच मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि साबरकांठा, आणंद और जूनागढ़ में दो-दो मरीजों क पहचान हुई है। वडोदरा मनपा, भरुच, अरवल्ली, सुरेन्द्रनगर और छोटा उदेपुर में एक-एक मरीज दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में एक जनवरी से अब तक मरीजों की संख्या ४५६५ हो गई है। इनमें से ४२११ को रोग से मुक्ति मिल गई, उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल २२१ मरीज उपचाराधीन हैं। गुरुवार को एक मरीज की मौत के साथ ही स्वाइन फ्लू से मौत की संख्या भी १३३ हो गई है।
जामनगर में स्वाइन फ्लू से एक की मौत
जामनगर. शहर के जी.जी. अस्पताल में उपचाराधीन स्वाइन फ्लू के एक मरीज ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जामनगर एवं देवभूमि द्वारका में इस वर्ष रोग से मृत्यु की संख्या २२ हो गई है। कल्याणपुर निवासी ४९ वर्षीय महिला को तीन दिन पहले जीजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच कारने पर महिला स्वाइन फ्लू पॅाजिटिव पाई गई। गुरुवार तड़के उनकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो