उत्तर पश्चिम जोन में सबसे अधिक जुर्माना उत्तर पश्चिम जोन में सबसे अधिक 109 लोगों से एक लाख नौ हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम जोन मेें 99 लोगों से 99 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया वहीं पश्चिम जोन मेें 62, दक्षिण में 59, मध्य में 48, उत्तर में 47 और पूर्व जोन में 39 लोगों से जुर्माना वसूला गया। जबकि सील की गईं इकाइयों में सबसे अधिक 15 इकाइयां दक्षिण पश्चिम जोन की हैं। इसके अलावा उत्तर पश्चिम जोन में 12 और एक इकाइ को पश्चिम जोन में सील किया गया है।