scriptअहमदाबाद में 2८वां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव शुरू | 28th International Kite Festival begins in Ahmedabad | Patrika News

अहमदाबाद में 2८वां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव शुरू

locationअहमदाबादPublished: Jan 07, 2018 10:53:06 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

40 देशों और १8 राज्यों के पतंगबाग और पतंगे शामिल- मकर संक्रांति तक गुजरात में चलेगा पतंगोत्सव

28th kite festival

CM Vijay Rupani in international kite festival

अहमदाबाद. यहां साबरमती रिवरफ्रं ट पर शीतलहर के झोकों के बीच गुजरात का 2८वां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव रविवार को शुरू हुआ। गुजरात पर्यटन विभाग की ओर से यह महोत्सव हर वर्ष आयोजित किया जाता है। मकर संक्रांति तक राज्य के अलग-अलग कस्बों-शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 44 देशों और गुजरात सहित १8 राज्यों के करीब ५०० पतंगबाज हिस्सा लेने अहमदाबाद आ चुके हैं। इन पतंगबाजों ने साबरमती नदी के रिवरफ्रंट पर बनाए गए भव्य सजे-धजे मैदान पर अपने-अपने देशों की स्टाइलिश पतंगों के साथ प्रदर्शन परेड की।
समारोह की शुरुआत अहमदाबाद महानगर पालिका की कई स्कूलों के करीब 2000 बच्चों ने सूर्य नमस्कार से की। महोत्सव का उद्घाटन गुजरात के राज्यपाल ओ.पी कोहली के हाथों हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी हाथ में चरखी लेकर पेंच लड़ाए। गुजरात के पर्यटन मंत्री गणपत वसावा भी मौजूद रहे। पतंग उत्सव समारोह में से पूर्व बच्चों ने योगा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। समारोह में गुजरात की संस्कृति से परिचय कराने के लिए पतंग प्रदर्शनी और कई फूड स्टॉल भी लगाए गए।
डायनासोर पतंगे :
रिवरफ्रंट के खुले मैदान में पतंग उड़ाने वाले महारथियों का करिश्मा यह था कि उन्होंने ड्रैगन, डायनासोर, आदमकद मछली, मगरमच्छ जैसे जीवों के आकार वाली विशाल पतंगों को भी आकाश में उड़ाया। इनमेें से कई पतंग तो ऐसी थीं जिन्हें उड़ाने के लिए दस से भी अधिक लोग जुड़ रहे थे। मजेदार तो वह पतंगे भी रही जो एक बड़े व मजबूत धागेनुमा रस्सी में एक साथ 100 से अधिक की संख्या में पिरोई हुई थी और आसमान में लहराई, जिसे कैद करने के लिए लोगों ने अपने मोबाइल मैं वीडियो बनाई। रिवरफ्रंट का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से ढंक सा गया। पतंगों के रंग और रूप को देखकर आसानी से यह अनुमान भी लगाया जा सकता था कि वह किस देश के प्रतिनिधि हैं।
इन देशों से आए पतंगबाज :
इस वर्ष इंग्लैंड, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, बेलारूस बेल्जियम बुलगारिया कंबोडिया, कनाडा फ्रांस, जर्मनी इंडोनेशिया, इजरायल इटली मकाउ, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड पोलैंड रूस, सिंगापुर, स्पेन, श्रीलंका, और स्विट्जरलैंड जैसे देशों के पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं। अ
………….
यहां भी मनेगा पतंगोत्सव
अहमदाबाद के बाद डाकोर गांधीधाम जामनगर राजकोट सूरत वडोदरा द्वारका अमरेली पालनपुर पावागढ़ वलसाड और सापुतारा मैं भी पतंग उत्सव मनाया जाएगा। ्रगौरतलब है कि पतंग उत्सव के बहाने जनवरी में करीब 50000 विदेशी सैलानी गुजरात आते हैं इस तरह पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।
——–
्र५७२ करोड़ का टर्न ओवर
पर्यटनमंत्री वसावा के अनुसार, प्रदेश में पतंग उद्योग से २.८२ लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। पतंग महोत्सव का टर्नओवर उन्होंने ५७२ करोड़ रुपए है। इस वर्ष अहमदाबाद के पतंगोत्सव में ४४ देशों के १५० से अधिक, देश के १८ राज्यों के २०० से अधिक और गुजरात के तीन सौ पतंगबाजों ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो