इसकी सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस ने ड्रग्स आपूर्ति करने आए पेटलाद के तीन आरोपियों साजिद उर्फ अरबडी डोसुखान पठाण और माहीरोद्दीन उर्फ डब्बी मनुमियां शेख को पकड़ा। इसके बाद एक अन्य अरोपी अकरमअली सैयद को भी पकडऩे में सफलता मिली। इनके पास से 8.9 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया गया। एमडी ड्रग्स की कीमत एक ग्राम की 10 हजार रुपए बताई गई।
पकड़े गए आरोपी कॉलेज विद्यार्थियों को निशाना बनाते थे। उनसे सोशल साइट के विभिन्न प्लेटफार्म से सम्पर्क कर ड्रग्स की कीमत ऑनलाइन लेने के बाद आपूर्ति करते थे। एक ग्राम का पाउच बनाकर विद्यार्थियों को दिया जाता था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए एक ग्राम का छोटे पाउच बना कर इसकी बिक्री करते थे। साइबर क्राइम पुलिस के पीआई एल डी गमारा, पीएसआई ए एम शर्मा, मुस्तकीममियां, अशोक कुमार, फुलचंद आदि ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया। साइबर क्राइम पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की।
इसमें पता चला कि आरोपी साजुखान से एमडी ड्रग्स लाते थे। पुलिस की कार्रवाई में 13 नगर पाउच में 8.9 ग्राम ड्रग्स जब्त किया गया, जिसकी कीमत 89000 रुपए बताई गई है। तीन मोबाइल, 500 रुपए नकद, दो पहिया वाहन मिलाकर कुल डेढ लाख रुपए का सामान जब्त किया गया।