सवा छह माह में पानी के 188 अनफिट सेंपल
महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष नौ जुलाई तक (लगभग सवा छह माह में) शहर के विविध भागों से पानी की जांच के लिए 8567 नमूने लिए गए थे। इनमें से 188 के परिणाम अनफिट रहे। इस अवधि में क्लोरीन के 55604 टेस्ट किए गए, इनमें से 1049 के परिणाम में क्लोरीन की मात्रा नहीं मिली है। इसके विपरीत जारी माह के नौ दिनों में क्लोरीन के किए गए 998 टेस्ट में से क्लोरीन निल की संख्या शून्य रही है। इसी तरह से पानी की जांच के लिए 169 नमूनों की जांच की गई। इनमें से अनफिट परिणाम की संख्या भी शून्य रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मच्छरजनित और जलजनित रोगों के नियंत्रण के उद्देश्य से विविध कदम उठाए जा रहे हैं।