पार्टी के विरोध में मतदान करने भाजपा के ७ सदस्य पार्टी से निलम्बित
वडोदरा. जिले की सावली नगरपालिका में भाजपा के मेंडेट के विरुद्ध वोट डालने पर सात सदस्यों को निलम्बित किया गया है।
सावली नगरपालिका में ढाई वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने से आगामी ढाई वर्ष के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चयन के लिए ४ अगस्त को चुनाव हुआ था, लेकिन भाजपा के आठ सदस्यों ने नवनिर्माण समूह को समर्थन दिया और भाजपा से विद्रोह किया था। अंतिम समय में रेहानाबेन शेख भाजपा में वापस लौट आई, जिससे भाजपा के प्रत्याशियों को १२-१२ एवं कांग्रेस प्रेरित नवनिर्माण समूह के प्रत्याशियों को ११ वोट मिले थे। इस प्रकार एक वोट से भाजपा सत्ता बचाने में सफल रही। इस चुनाव के दौरान प्रथम टर्म की अध्यक्ष भावनाबेन पाटणवाडिया अनुपस्थित रहने से २३ सदस्यों ने मतदान किया था।
चुनाव के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतुभाई वाघाणी ने अनुपस्थित रहीं पूर्व अध्यक्ष भावनाबेन सहित सात बागियों को निलम्बित कर दिया।