scriptशाह के राहुल से 5 सवाल | 5 questions from Shahs Rahul | Patrika News

शाह के राहुल से 5 सवाल

locationअहमदाबादPublished: Nov 05, 2017 04:33:40 am

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पांच सवाल किए। साथ ही कहा कि राहुल एनजीओ के आंकड़े लेकर गुजरात में

gujarat assembly election 2017

gujarat assembly election 2017

अहमदाबाद।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पांच सवाल किए। साथ ही कहा कि राहुल एनजीओ के आंकड़े लेकर गुजरात में घूम रहे हैं।पांच दिनों के गुजरात के सांगठनिक दौरे पर गांधीधाम पहुंचे शाह ने नर्मदा प्रोजेक्ट को मंजूरी देने में देरी, नर्मदा बांध के दरवाजे बंद करने की मंजूरी नहीं देने, कच्छ को रण क्षेत्र के लिए विशेष ग्रांट नहीं देने, गांधीनगर को केन्द्रीय मदद नहीं देने व कच्चे तेल की रॉयल्टी के मुद्दे पर अन्याय को लेकर प्रश्न पूछा।

शाह ने आरोप लगाया कि राहुल विभिन्न एनजीओ की चिट हाथ में लेकर गुजरात में घूमते हैं। जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस अचानक चुनाव को देखते हुए गुजरात से बहुत ज्यादा लगाव दिखा रही है।भाजपा अध्यक्ष ने नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य सरकार तथा प्रधानमंत्री बनने के बाद केन्द्र सरकार के विकास संबंधी कामों को लेकर कई आंकड़े दिए। इनमें साक्षरता दर,कृषि उत्पादन, कार्गो हैंडङ्क्षलग, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेजों, कृषि में बिजली कनेक्शन, वाहनों की संख्या, बजट का कद बढऩे, माता मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर घटना शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत तीन वर्षों में गुजरात को आजादी के बाद सबसे ज्यादा राशि आवंटित की है।


शाह ने कहा कि गुजरात के लोग जातिवाद के नाम पर माधवसिंह सोलंकी के शासन के दौरान परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस जातिवाद के नाम पर हर चुनाव से पहले यह मुद्दा उठाती है। राज्य के लोग इतने स्मार्ट जरूर हैं कि वे जातिवाद की बजाय विकास को पसंद करेंगे।

एंटी इन्कम्बैंसी के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि यदि एंटी इन्कम्बैन्सी होता है तो यह बात हमारे दौरे के दौरान पता चल जाती। मध्यम वर्ग पर जीएसटी व नोटबंदी के प्रभाव पर उन्होंने कहा कि यदि कुछ परेशानियां होंगी तो उन्हें सुना जाएगा और इसका समाधान भी निकाला जाएगा।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार का अपमान किया। जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं आई तब तक उन्हें भारत रत्न नहीं दिया गया। भाजपा की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया।

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े कांग्रेस

शाह ने कांग्रेस को विकास के मुद्दे पर चुनाव लडऩे की चुनौती दी। कांग्रेस को किसी अन्य राज्य की तुलना गुजरात से या फिर गुजरात में कांग्रेस के शासन और भाजपा के शासन से करनी चाहिए। शाह के मुताबिक गुजरात के विकास को विश्व ने स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को गुजरात में विकास नहीं दिखता है। कांग्रेस के लिए विकास मजाक हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए विकास मिजाज है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा तीन चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेगी।

शाह के राहुल से ये पांच सवाल

नर्मदा प्रोजेक्ट की मंजूरी में इतना वक्त क्यों लगा?
नर्मदा बांध के दरवाजे बंद करने के लिए क्यों नहीं दी गई मंजूरी?
क्यों कच्छ को रण क्षेत्र का विशेष ग्रांट दिया गया?
क्यों गांधीनगर को केन्द्रीय आवंटन नहीं दिया गया?
कच्चे तेल की रॉयल्टी के मुद्दे पर वर्षों तक गुजरात के साथ अन्याय क्यों किया गया?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो