scriptप्रदेश में 500 से अधिक को पहुंचाया अस्पताल | 500 hospitalized in the state | Patrika News
अहमदाबाद

प्रदेश में 500 से अधिक को पहुंचाया अस्पताल

गर्मी ने बढ़ाए इमरजेंसी कॉल…

अहमदाबादApr 28, 2019 / 11:10 pm

Omprakash Sharma

500 hospitalized in the state

प्रदेश में 500 से अधिक को पहुंचाया अस्पताल

अहमदाबाद. प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच इमरजेंसी कॉल्स की संख्या भी बढ़ गई है। रविवार को गर्मी के असर से बेहोशी, चक्कर आना, पेट दर्द जैसी शिकायतों के बीच ५०७ लोगों को इमरजेंसी में अस्पतालों में ले जाया गया।
गुजरात १०८ एम्बुलेंस के आंंकड़ों के अनुसार राज्य में रविवार शाम पांच बजे तक ही बेहोशी के १०४ मरीजों को अस्पतालों में पहुंचाया गया। इनमें से ३० अकेले अहमदाबाद शहर के हैं। इसी तरह से पेटदर्द के अहमदाबाद के ३६ समेत १४२ तथा राज्य में नब्बे से अधिक चक्कर आने व गिरने के मरीज हैं। इनमें से १६ अहमदाबाद के हैं। राज्य के ५०७ में से अहमदाबाद के १२० मरीज हैं। जबकि राजकोट शहर में १४, सूरत में ३३ और वडोदरा में १८ मरीजों को एम्बुलेंस से अस्पतालों में पहुंचाया गया। शनिवार को पूरे दिन में राज्य में ७५६ मरीजों को गर्मी के प्रभाव से अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें भी अहमदाबाद शहर के सबसे अधिक १५६ मरीज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो