scriptLock Down के उल्लंघन में 52  गिरफ्तार | 52 arrested in violation of Lock Down | Patrika News

Lock Down के उल्लंघन में 52  गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Apr 04, 2020 08:24:07 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

अहमदाबाद शहर में…नौ के खिलाफ ड्रोन कैमरा के आधार पर की कार्रवाई

Lock Down के उल्लंघन में 52  गिरफ्तार

Lock Down के उल्लंघन में 52  गिरफ्तार

अहमदाबाद. शहर में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार एवं शनिवार को शहर की अलग अलग पुलिस ने ५२ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से नौ के खिलाफ ड्रोन कैमरा के आधार पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट पुलिस ने दस जनों को लॉक डाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार किया है। इसी तरह से सरदार नगर पुलिस ने दो मामले दर्ज कर १३ जनों को गिरफ्तार किया है। शाहीबाग पुलिस की टीम ने पांच, कृष्णनगर पुलिस ने पांच, नरोडा ने दस तथा साबरमती पुलिस की टीम ने दो अलग अलग मामलों में नौ जनों को गिरफ्तार किया है। साबरमती पुलिस ने इन नौ लोगों को ड्रोन कैमरा के आधार पर गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा शहर की सड़कों पर बेवजह घूमते हुए पाए गए ७२१ वाहनों के चालकों के खिलाफ भी लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इन सभी वाहनों को जब्त भी किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो