scriptमच्छरजनित रोगों के 600 मरीज | 600 patients of mosquito-borne diseases | Patrika News

मच्छरजनित रोगों के 600 मरीज

locationअहमदाबादPublished: Aug 19, 2019 11:23:05 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

अहमदाबाद में 17 दिनों में…
जलजनित रोगों से 725 पीडि़त

600 patients of mosquito-borne diseases  

मच्छरजनित रोगों के 600 मरीज

अहमदाबाद. शहर में बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। अगस्त माह के शुरूआती सत्रह दिनों में शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या छह सौ के करीब पहुंच गई है। इनमें मलेरिया के करीब पांच सौ मरीज हैं। जबकि जलजनित रोगों के सवा सात सौ मरीजों की पुष्टि हुई है।
अहमदाबाद शहर में पिछले पन्द्रह दिनों से एकाएक मच्छरजनित रोगों के मरीजों में वृद्धि हुई है। इस महीने के १७ दिनों में ही मलेरिया के ४९५ मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा डेंगू के ७८, फाल्सीफेरम के पच्चीस और चिकनगुनिया का एक मरीज है। शहर मे जलजनित रोगों की बात करें तो इस अवधि में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या २७०, पीलिया के १८४, टाइफाइड के २७१ मरीज दर्ज हुए हैं।
पानी के नमूनों में से २१ का परिणाम अनफिट
महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में रोगों के नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। सत्रह दिनों में प्रभावित इलाकों में पानी की जांच के लिए ७७८ नमूने लेकर जांच को भेजे गए। इनमें से एक सप्ताह में २१ का परिणाम अनफिट रहा। इसके अलावा शहर में क्लोरीन के ६३३६ टैस्ट किए गए। इनमें से ५८ टैस्ट में क्लोरीन निल पाई गई। रोग नियंत्रण के अन्य उपायों में सत्रह दिनों में क्लोरीन की करीब पच्चीस हजार गोलियों का वितरण किकया गया। जबकि खानपान की दुकानों पर जांच जारी है। सत्रह दिनों में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए लोगों के पास से साढ़े सत्रह लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो