scriptRajkot news : आंगडिय़ा कर्मियों को बंधक बनाकर 7 लाख की लूट | 7 lakh loot in Rajkot | Patrika News
अहमदाबाद

Rajkot news : आंगडिय़ा कर्मियों को बंधक बनाकर 7 लाख की लूट

अज्ञात पांच जनों ने दिया वारदात को अंजाम, Rajkot news, ahmedabad news, Gujrat news, loot, Robbery

अहमदाबादSep 17, 2019 / 10:07 pm

Gyan Prakash Sharma

Rajkot news : आंगडिय़ा कर्मियों को बंधक बनाकर 7 लाख की लूट

Rajkot news : आंगडिय़ा कर्मियों को बंधक बनाकर 7 लाख की लूट

राजकोट. सुरेन्द्रनगर जिले में घटी एक घटना में पांच जनों ने आंगडिय़ा पेढ़ी के मालिक व कर्मचारी को बंधक बनाकर सात लाख रूपए की लूट की। घटना की जानकारी मिलने पर सायला पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार सायला-सुदामडा मार्ग पर आंगडिय़ा पेढ़ी है। सोमवार शाम को दो अज्ञात जने रिवॉल्वर लेकर पेढ़ी की ऑफिस में घुसे। इसके बाद पेढ़ी मालिक व कर्मचारी के मुंह पर सेलोटेप मार दी। बाद में दोनों के हाथ-पैर बांधे और दुकान के पीछे कांच की केबिन में बिठाकर दोनों के मोबाइल छिन लिए। इस बीच पीछे से अन्य दो लुटेरे भी पहुंचे और पेढ़ी से सात लाख रुपए लेकर फरार हो गए। लुटेरे गिरोह का एक अन्य साथी कार में ही बैठा था।

लुटेरों के जाने के बाद दोनों कर्मचारियों ने केबिन का कांच तोड़कर शोर मचाया, जिसे सुनकर अन्य व्यापारी एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की है।

Home / Ahmedabad / Rajkot news : आंगडिय़ा कर्मियों को बंधक बनाकर 7 लाख की लूट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो