अहमदाबाद

29 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद योगेश पटेल बने मंत्री, दूर हुई नाराजगी

-गत विधानसभा चुनाव के बाद गठित नई सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण नाराज थे
-73 वर्षीय पटेल सात बार से भाजपा के विधायक हैं

अहमदाबादMar 10, 2019 / 12:12 am

Uday Kumar Patel

29 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद योगेश पटेल बने मंत्री, दूर हुई नाराजगी

 
गांधीनगर/अहमदाबाद. 29 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक योगेश पटेल को मंत्री बनाया गया। वडोदरा की मंाजलपुर सीट से भाजपा विधायक पटेल गत विधानसभा चुनाव के बाद गठित नई सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण नाराज थे।
73 वर्षीय पटेल सात बार से भाजपा के विधायक हैं और इतने लंबे अरसे से विधायक रहने के बावजूद अब तक मंत्रिमंडल में जगह नहीं दिए जाने से उनकी नाराजगी स्वाभाविक थी। हालांकि 2009 में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया थो उपमंत्री के समकक्ष माना जाता है।
दिसम्बर 2017 में नाराजगी इसलिए थी कि वडोदरा शहर और जिले की दस सीटों में से 8 सीटें भाजपा को मिलने के बाद मंत्रिमंडल में किसी विधायक को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। तब उन्होंने पार्टी आलाकमान को बताया था कि वडोदरा शहर से मंत्रिमंडल में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है और साथ ही वरिष्ठता को देखते हुए इसलिए उन्हें मंत्री बनाया जाना चाहिए क्योंकि यह उनका विधायक पद का अंतिम टर्म होगा। हालांकि बाद में वडोदरा शहर से विधायक राजेन्द्र त्रिवेदी को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.