scriptकथित गोवंश मिश्रित ७०० किलो मांस बरामद | 700 kg meat recovered | Patrika News

कथित गोवंश मिश्रित ७०० किलो मांस बरामद

locationअहमदाबादPublished: Jun 14, 2018 03:46:30 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

१७ पशुओं को बचाया, मांस की छह दुकानें सील

Six Shops Seal

कथित गोवंश मिश्रित ७०० किलो मांस बरामद

वडोदरा. शहर के नवायार्ड खाटकीवाड़ में प्राणी क्रूरता निवारण संस्था के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बंदोबस्त के साथ बुधवार को छापा मारा, जिसमें कथित गोवंश मिश्रित ७०० किलो मांस मिला। इसके अलावा, भैंस व पाड़ा सहित १७ पशुओं को कत्लखाने से बचाया। दूसरी ओर, वडोदरा महानगर पालिका (मनपा) के स्वास्थ्य विभाग ने मांस की ६ दुकानें सील करने की कार्रवाई शुरू की है।
वडोदरा में कार्यरत प्राणी क्रूरता निवारण संस्था की संचालिका नेहा पटेल को जानकारी मिली थी कि खाटकीवाड़ में गोवंश एवं अन्य पशुओं की हत्या कर मांस की बिक्री हो रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर संस्था के कार्यकर्ता प्रकाश सेठ, अंकुर दोशी, वामन भरवाड़, लाला भरवाड़ ने फतेगंज पुलिस की मदद से छापा मारा।
नेहा पटेल के अनुसार टीम ने पुलिस की मदद से की गई कार्रवाई के दौरान १७ पशुओं को कत्लखाने से बचाया। खाटकीवाड़ से ४ गोवंशों के शींग मिले थे, जो चोरी किए गए गोवंश के होने की आशंका है।

जांच में सूरत एफएसएल की मदद
मनपा के स्वास्थ्य विभाग के मार्केट सुप्रीटेंडेंट डॉ. विजय पंचाल के अनुसार खाटकीवाड़ में जीवदया संस्था के कार्यकर्ताओं ने छापा मारा, जिसमें मांस का जत्था मिलने की जानकारी मिली है, जिससे टीम स्थल पर पहुंची और छह दुकानों से ७०० किलो मांस बरामद किया। यह मांस गोवंश का है या नहीं, इसकी जांच के लिए सूरत एफएसएल की मदद ली गई है। एफएसएल की रिपोर्ट एक-दो दिन में आने के बाद निश्चित जानने को मिलेगा कि मांस किसका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मांस की ६ दुकानों को सील किया है।
उधर, नेहा पटेल ने फतेगंज पुलिस पुलिस थाने में नवायार्ड खाटकीवाड़ से कथित गोवंश के मांस एवं बचाए गए पशुओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पांच वर्षीया बालिका से दुष्कर्म, आरोपी किशोर को पकड़ा
वडोदरा. बोडेली तहसील के एक गांव में देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पांच वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी किशोर को पकड़ लिया है।
बोडेली तहसील के एक गांव में पड़ोसी किशोर बालिका को आम खिलाने के बहाने खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका घर पहुंची तो रोने लगी, जिससे परिजन उसे अस्पताल में ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद कहा कि बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस संबंध में पीडि़ता के माता-पिता ने बोडेली पुलिस को जानकारी दी, जिससे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो