scriptDengue : कांग्रेस का आरोप- RMC नहीं बता रहा डेंगू के मरीजों का सही आंकड़ा | 715 dengue patients in 15 days in Rajkot | Patrika News
अहमदाबाद

Dengue : कांग्रेस का आरोप- RMC नहीं बता रहा डेंगू के मरीजों का सही आंकड़ा

राजकोट में १५ दिनों में Dengue के ६१५ मरीज, Ahmedabad news, Rajkot news, Gujrat news

अहमदाबादOct 16, 2019 / 10:36 pm

Gyan Prakash Sharma

Dengue : कांग्रेस का आरोप- RMC नहीं बता रहा डेंगू के मरीजों का सही आंकड़ा

Dengue : कांग्रेस का आरोप- RMC नहीं बता रहा डेंगू के मरीजों का सही आंकड़ा

राजकोट. राजकोट महानगर पालिका (RMC) में विपक्षी कांग्रेस का आरोप है कि राजकोट में १५ दिनों में सिर्फ १३ अस्पतालों में भी डेंगू के ६१५ मरीज भर्ती हुए हैं, लेकिन महापौर बीनाबेन आचार्य , मनपा आयुक्त उदित अग्रवाल व मनपा के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी डेंगू के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं। वह मरीजों का सही आंकड़ा नहीं बता रहे हैं।

मनपा के विपक्षी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी नेता वशराम सागठिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मनपा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के मरीजों की सही जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही। साथ ही महापौर एवं मनपा आयुक्त की ओर से भी डेंगू के मरीजों की संख्या कम बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पार्षदों की टीम की ओर से शहर के १३ अस्पतालों में अपने तरीके से सर्वे किया, जिसमें सामने आया कि १३ अस्पतालों में १५ दिनों में डेंगू के ६१५ मरीज भर्ती किए गए। जिन अस्पतालों में सर्वे किया गया, उनमें सिविल अस्पताल के अलावा १२ निजी अस्पताल शामिल थे। सिविल में १५ दिनों में १५६ मरीज दर्ज किए गए।
विपक्षी नेता सागठिया ने बताया कि डेंगू के मरीजों का यह आंकड़ा सिर्फ १३ अस्पतालों का है, जबकि मनपा में ऑन रिकॉर्ड १७२६ अस्पताल, लेबोरेटरी हैं। उनमें भर्ती मरीजों की सही जानकारी घोषित की जाए तो शहर में डेंगू के हजारों मरीज सामने आएंगे। उनका कहना है कि यदि मनपा की ओर से सही जानकारी नहीं दी गई तो आगामी दिनों में आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर सागठिया के साथ-साथ विपक्षी सचेतक अतुल राजाणी, पार्षद रवजीभाई खीमसुरिया, जागृतिबेन डांगर, दिलीप आसवाणी, निर्मल मारू आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो