scriptHajj Yatra 2019 गुजरात से इस साल आठ हजार यात्री जाएंगे हज पढऩे | 8100 Yatri go to Hajj from Gujarat | Patrika News

Hajj Yatra 2019 गुजरात से इस साल आठ हजार यात्री जाएंगे हज पढऩे

locationअहमदाबादPublished: Jul 17, 2019 09:06:26 pm

रवानी शुरू, २६ जुलाई तक जेद्दाह के लिए 23 उड़ाने, ३० अगस्त से शुरू होगी वापसी

Hajj Yatra

Hajj Yatra

अहमदाबाद. हज पढऩे के लिए इस साल गुजरात से ८१०० सौ यात्री जाएंगे। बुधवार से यात्रियों की हज यात्रा पर जाने के लिए रवानी शुरू हो गई। अहमदाबाद से जेद्दाह के लिए २६ जुलाई तक २३ उड़ानों की व्यवस्था की गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट में यह हज यात्री रवाना हो रहे हैं। ४० दिनों की हज यात्रा के बाद यात्रियों की वापसी ३० अगस्त से शुरू होगी, जो छह सितंबर तक चलेगी। वापसी में भी मदीना एयरपोर्ट से एयर इंडिया की उड़ानों से व्यवस्था की गई है।
गुजरात का हज यात्रियों का कोटा ३८०० यात्रियों का है, लेकिन अन्य राज्यों का कोटा मिलने के चलते हर साल गुजरात से कोटे की तुलना में ज्यादा संख्या में लोगों को हज की यात्रा करने का अवसर मिल जाता है। बीते साल भी आठ हजार से ज्यादा यात्री हज पढऩे गए थे।
पहली ही उड़ान में हुई देरी, सुबह की फ्लाइट शाम को रवाना
हज यात्रा की पहली ही उड़ान देरी से रवाना हुई। फ्लाइट का समय तो सुबह ७.२० का था। लेकिन यात्रियों को लेने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खामी आने के चलते फ्लाइट के रवाना होने में शाम साढ़े सात बज गए। सुबह ही पहुंचे हज यात्री एवं उनके परिजनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुजरात से आठ हजार से ज्यादा हज यात्री
गुजरात से इस साल आठ हजार से ज्यादा यात्री हज पढऩे के लिए जा रहे हैं। हर साल बड़ी संख्या में यात्री हज पढऩे जा रहे हैं। अहमदाबाद से सीधी जेद्दाह के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। पहली उड़ान में तकनीकी खामी आने के चलते देरी हुई है। 23 फ्लाइट के जरिए यात्री हज जाएंगे।
-मोहम्मद अली कादरी, अध्यक्ष, गुजरात राज्य हज समिति
Hajj Yatra
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो