scriptराज्य में मौसम की औसतन 84 फीसदी बारिश | 84 percent rain in Gujarat | Patrika News

राज्य में मौसम की औसतन 84 फीसदी बारिश

locationअहमदाबादPublished: Aug 14, 2019 09:56:49 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

-दक्षिण गुजरात में सबसे अधिक १०२ फीसदी

84 percent rain in Gujarat

File photo

अहमदाबाद. प्रदेश में बुधवार तक मौसम की औसतन ८४ फीसदी बारिश हो गई है। राज्य में सबसे अधिक १०२ फीसदी बारिश दक्षिण गुजरात में हुई है।
प्रदेश में वर्ष १९८९ से पिछले वर्ष (२०१८) तक मानसून के दौरान ८१६ मिलीमीटर बारिश का औसत रहा है। इसके मुकाबसे राज्य में औसतन ८४ फीसदी बारिश हो गई है। इसमें भी सबसे अधिक दक्षिण गुजरात में १०२ फीसदी बारिश हो चुकी है। अच्छी बारिश के चलते सरदार सरोवर बांध में ७८ फीसदी से अधिक जल संग्रह हो गया है। जबकि चालीस बांध छलक गए हैं। उत्तर ग ुजरात के १५ बांधों में बीस फीसदी से अधिक पानी का संग्रह हो चुका है। मध्यगुजरात के १७ बांधों में ८९ फीसदी जल संग्रह हो गया है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात के १३ जलाशयों में करीब ७९ फीसदी संग्रह हो गया है। इसके अलावा कच्छ के बीस बांध क्षमता के मुकाबले ५८ फीसदी के करीब भर गए हैं। जबकि सौराष्ट्र के १३९ बांधों में ५० फीसदी से अधिक संग्रह हो चुका है। इस तरह से कुल ०४ बांधों में पानी का संग्रह ६८ फीसदी के करीब हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो