scriptGujarat election 2022: धोखाधड़ी के आरोप में आप प्रत्याशी विशाल त्यागी गिरफ्तार, रिहा | Patrika News

Gujarat election 2022: धोखाधड़ी के आरोप में आप प्रत्याशी विशाल त्यागी गिरफ्तार, रिहा

locationअहमदाबादPublished: Dec 06, 2022 11:18:49 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

AAP, Jamnagar south candidate, Vishal Tyagi, arrested, Gujarat ATS

Gujarat election 2022: धोखाधड़ी के आरोप में आप प्रत्याशी विशाल त्यागी गिरफ्तार, रिहा

Gujarat election 2022: धोखाधड़ी के आरोप में आप प्रत्याशी विशाल त्यागी गिरफ्तार, रिहा

AAP s Jamnagar south candidate Vishal Tyagi arrested by Gujarat ATS, released

जामनगर दक्षिण विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी विशाल त्यागी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एटीएस की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर उन्हें जामनगर पुलिस को सौंपा। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें जमानत दी गई।
त्यागी ने डेढ वर्ष पूर्व जामनगर में सजावट का कार्य करने वाले भाविन नकुम से पटनी जमातखाना में सामूहिक शादी के एक कार्यक्रम और टाउन हॉल में एक समारोह में सजावट करवाई थी। आरोप है कि करीब तीन लाख रुपए का सामान त्यागी ने अपने पास रखा था। तब 70 हजार रुपए का काम तय होने के बाद 45 हजार रुपए दिए गए।
काफी समय बीतने के बाद भी त्यागी ने तीन लाख का सामान नहीं लौटाया और 25 हजार भी नहीं दिए। विधानसभा चुनाव में दिग्विजय प्लॉट इलाके में आम आदमी पार्टी का कार्यालय खोला। एक कार्यकर्ता के माध्यम से चुनाव के बाद सामान व रुपए देने की बात त्यागी ने कही थी। चुनाव के बाद भी सामान व रुपए नहीं दिए।
इस कारण भाविन नकुम ने त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सिटी ए डिवीजन थाने में दर्ज करवाया। पुलिस को सूचना मिली कि परिवार के साथ विशाल त्यागी मन्नत पूरी करने के लिए राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में गए हैं। सूचना मिलने के बाद गुजरात एटीएस की टीम वहां पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से त्यागी को हिरासत में लिया। उन्हें जामनगर पुलिस को सौंप दिया गया। कोविड जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सोमवार को अदालत में पेश करने पर रिहा किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो