scriptएएसआई के पास मिली १.४५ करोड़ की आय से अधिक संपत्ति | acb, gujarat, disappropriate assets, ASI, Gujarat, police | Patrika News
अहमदाबाद

एएसआई के पास मिली १.४५ करोड़ की आय से अधिक संपत्ति

acb, gujarat, disappropriate assets, ASI, Gujarat, police -एसीबी ने जनवरी में 50 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा था

अहमदाबादMay 02, 2021 / 09:07 pm

nagendra singh rathore

एएसआई के पास मिली १.४५ करोड़ की आय से अधिक संपत्ति

एएसआई के पास मिली १.४५ करोड़ की आय से अधिक संपत्ति

आणंद. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने निलंबन पर चल रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) प्रकाश सिंह राओल के पास से एक करोड़ ४५ लाख रुपए से ज्यादा की आय से अधिक की संपत्ति बरामद की है। इस मामले में उसके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला भी दर्ज किया गया है।
प्रकाश सिंह अहमदाबाद रेंज आईजी के रैपिड रिस्पांस सेल (आरआर सेल) में तैनात था। उस समय उसे ३१ दिसंबर २०२० की रात को एसीबी की टीम ने 50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। प्रकाश सिंह पर खंभात की जीआईडीसी में आरआर सेल की ओर से दी गई दबिश के मामले में शिकायतकर्ता के चाचा पर कार्यवाही नहीं करने के मामले में 70लाख की मांगने के बाद 50लाख लिए थे। आणद में विद्यानगर रोड पर हैव मोर हॉको ईटरी नाम की जगह पर 31 दिसंबर की रात को पकड़ा गया था। उसके बाद उसे निलंबित करके अमरेली भेज दिया गया।
इस मामले में एसीबी की ओर से उसकी संपत्ति की भी जांच की गई। जिसमें सामने आया कि उसकी वैधानिक आय एक करोड़ ६७ लाख ७६ हजार रुपए है, जबकि उसके सामने खर्च और निवेश तीन करोड़ १२ लाख ८२ हजार रुपए का किया है। यानि उनकी आय से उनकी संपत्ति एक करोड़ ४५ लाख रुपए ज्यादा पाई गई है। जिस पर डीए का मामला दर्ज किया है।

Home / Ahmedabad / एएसआई के पास मिली १.४५ करोड़ की आय से अधिक संपत्ति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो