scriptGujarat News : गुजरात में धुलंडी पर नदी-तालाबों में डूबने से 11 की मौत | Accident, River, Death, Fire Department, Pond | Patrika News

Gujarat News : गुजरात में धुलंडी पर नदी-तालाबों में डूबने से 11 की मौत

locationअहमदाबादPublished: Mar 19, 2022 11:25:13 pm

Submitted by:

Binod Pandey

देवभूमि द्वारका और खेड़ा जिले में घटी घटना

Gujarat News : गुजरात में धुलंडी पर नदी-तालाबों में डूबने से 11 की मौत

Gujarat News : गुजरात में धुलंडी पर नदी-तालाबों में डूबने से 11 की मौत

आणंद. गुजरात में धुलंडी के दिन नदी-तालाबों में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। डूबने की घटनाएं देवभूमि द्वारका और खेड़ा जिले में घटी।
देवभूमि द्वारका जिले में भाणवड के समीप इंद्रेश्वर त्रिवेणी संगम नदी में नहाने के दौरान डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई। मृतकों में जीत भरत कवा (16), हितार्थ अश्विन गिरि गोस्वामी (16), हेमांशु भरत राठौड़ (17), भूपेन मुकेश बगडा (16) और धवल लाणजी चांडेगरा शामिल हैं।

बताया जाता है कि ये सभी शुक्रवार को धुलंडी खेलने के बाद नदी में नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में ये डूबने लगे। इस पर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों से सूचना मिलने पर खंभालिया से दमकल व पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। जानकारी मिलने पर पांचों किशोरों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दमकल स्टाफ ने पांचों किशोरों के शव बाहर निकाले तब शोक व्याप्त हो गया।

उधर दूसरी घटना में खेड़ा जिले में धुलंडी मनाने के बाद नहाने गए 6 युवक की डूबने से मौत हो गई। इसमें 4 महीसागर नदी के वणांकबोरी डेम नहाने गए थे, जबकि वसो तहसील के झारोला गांव के तालाब में नहाने गए दो अन्य किशोरों की भी डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कठलाल के हिम्मतपुरा गांव में रहने वाले 4 मित्र शुक्रवार को धुलंडी खेलने के बाद वणांकबोरी डैम के समीप महीसागर नदी के तट पर गए थे। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से इनकी मौत होगई। स्थानीय तैराकों ने चारों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला। मृतकों में मेहुल जोशी, रणछोड़ राठौड़, विशाल राठौड़, पिन्टू परमार शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उधर दूसरी घटना में धुलंडी पर ही खेड़ा जिले की वसो तहसील के झारोला गांव के दो किशोर गांव के पास तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण ये दोनों डूब गए। मृतकों के शवों को निकाला गया।

एक साथ निकली अंतिम यात्रा

इन घटनाओं में मृतकों की अंतिम यात्रा शनिवार को उनके गांवों में निकाली गई। भाणवड के पांचों किशोरों की अंतिम यात्रा के दौरान माहौल गमगीन हो गया।
उधर कठलाल गांव में एक साथ 4 युवकों की अंतिम यात्रा निकली। नम आंखों के साथ इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। झारोला गांव में भी दोनों किशोरों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली। इसमें भी ग्रामीण उमड़ पड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो