scriptLock Down के उल्लंघन में ४६ के विरुद्ध कार्रवाई | Action against Violations of Lock Down | Patrika News

Lock Down के उल्लंघन में ४६ के विरुद्ध कार्रवाई

locationअहमदाबादPublished: Mar 28, 2020 11:13:06 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

शाहीबाग में बीस को पकड़ा

Lock Down  के उल्लंघन में ४६ के विरुद्ध कार्रवाई

Lock Down के उल्लंघन में ४६ के विरुद्ध कार्रवाई

अहमदाबाद. शहर में लॉक डाउन का उल्लंघन के आरोप में शहर में शुक्रवार से शनिवार तक ४६ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें से सबसे अधिक बीस शाहीबाग क्षेत्र के हैं।
कोरोना वायरस से बचने के लिए राज्यभर में भारतीय अधियिनम की १४४ की धारा लागू है। साथ ही लॉक डाउन की स्थिति है। इसके बावजूद घरों से बाहर घूमने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ४६ लोगों को उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें सबसे अधिक बीस शाहीबाग क्षेत्र के हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट पुलिस ने दस लोगों को पकड़ कर कार्रवाई की है। जबकि कृष्णनगर पुलिस ने ११, मेघाणीनगर पुलिस ने सात, नरोडा पुलिस ने सात और कागड़ापीठ पुलिस ने एक के खिलाफ कार्रवाई की है। शहर में शुक्रवार से शनिवार तक ४६ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें से सबसे अधिक बीस शाहीबाग क्षेत्र के हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो