scriptAhmedaba, AMC : मच्छरों की उत्पत्ति रोकने में विफल रहीं १२ इकाइयां सील | Ahmedaba, AMC : 12 units seal | Patrika News

Ahmedaba, AMC : मच्छरों की उत्पत्ति रोकने में विफल रहीं १२ इकाइयां सील

locationअहमदाबादPublished: Nov 21, 2019 10:39:06 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

८१ को नोटिस भी

Ahmedaba, AMC : मच्छरों की उत्पत्ति रोकने में विफल रहीं १२ इकाइयां सील

Ahmedaba, AMC : मच्छरों की उत्पत्ति रोकने में विफल रहीं १२ इकाइयां सील

अहमदाबाद. महानगरपालिका की ओर से जारी मच्छर जांच अभियान के अन्तर्गत बुधवार को १२ और इकाइयों को सील कर दिया गया। इसके अलावा ८१ को नोटिस भी दिए गए।
अहमदाबाद शहर में मच्छरजनित रोगों के उपद्रव को रोकने के लिए मनपा की ओर से औद्योगिक, शैक्षणिक, कंस्ट्रेक्शन साइट, अस्पताल समेत विविध इकाइयों में मच्छर जांच अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान शहर में कुल २७२ इकाइयों की जांच की गई। इनमें से मच्छरों की उत्पत्ति को रोकने में विफल पाई गईं एक दर्जन इकाइयों (एडमिन ऑफिस) को सील कर दिया गया। इनमें दक्षिण जोन, दक्षिम पश्चिम जोन, उत्तर पश्चिम जोन, पूर्व जोन, उत्तर जोन में दो दो इकाइयों को सील किया गया जबकि पश्चिम और मध्य जोन में एक एक इकाइयां सील की गईं। जबकि ८१ इकाइयों को मच्छरों की उत्पत्ति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की एवज में नोटिस दिए गए। सबसे अधिक नोटिस पश्चिम जोन में २८ दिए गए। पूरे दिन की कार्रवाई के दौरान २.८१ लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो