scriptGujarat Hindi News : किशोरी की हत्या के आरोप में माता का प्रेमी गिरफ्तार | ahmedabad | Patrika News

Gujarat Hindi News : किशोरी की हत्या के आरोप में माता का प्रेमी गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Dec 04, 2021 12:39:07 pm

Submitted by:

Binod Pandey

30 नवंबर को किशोरी का अद्र्ध जली अवस्था में मिला था शव

Gujarat Hindi News : किशोरी की हत्या के आरोप में माता का प्रेमी गिरफ्तार

Gujarat Hindi News : किशोरी की हत्या के आरोप में माता का प्रेमी गिरफ्तार

मेहसाणा. माता के अवैध रिश्तों की वजह से 17 वर्षीय किशोरी को जान से हाथ धोना पड़ा। मामले का खुलासा करते हुए मेहसाणा पुलिस ने हत्या का भेद खोलने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मेहसाणा पुलिस ने 30 नवंबर को मेहसाणा के रास्ते नुगर गांव के पास एक किशोरी का अद्र्ध जली अवस्था में शव बरामद किया था। युवती के सिर में गंभीर चोट के निशान थे।
पुलिस ने बताया कि मृतक किशोरी की पहचान सिद्धपुर की भूमि जाट के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि मृतका भूमि अंतिम बार अपनी माता के प्रेमी परेश जोशी के साथ देखी गई थी। पुलिस ने शंका के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस ने बताया कि प्रेम में अड़चन बनी किशोरी को आरोपी ने रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक किशोरी और उसका परिवार पहले चाणस्मा में रहता था।

इसी परिवार के पड़ोस में आरोपी परेश जोशी भी रहता था। इस दौरान परेश मृतका भूमि की माता के सम्पर्क में आया और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। बेटी भूमि इसका पुरजोर विरोध करती। बाद मेें माता और पे्रमी परेश सिद्धपुर रहने चले आए। इनके साथ बेटी भूमि भी आ गई और यहां भी परेश का वह विरोध करती रही। माता ने यह बात प्रेमी परेश को बताई। इसके बाद परेश ने भूमि की हत्या का षडयंत्र रचा और 29 नवंबर को उसे घूमाने के लिए मेहसाणा लेकर गया। आरोप है कि रास्ते में उसने नुगर गांव के पास सिर पर हथौड़ा का वार कर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को जला दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो