scriptGujarat Hindi News : अरवल्ली जिले में बुटलेगर को पहाड़ से पकड़ा, देशी बंदूक बरामद | ahmedabad | Patrika News

Gujarat Hindi News : अरवल्ली जिले में बुटलेगर को पहाड़ से पकड़ा, देशी बंदूक बरामद

locationअहमदाबादPublished: Dec 06, 2021 01:13:19 pm

Submitted by:

Binod Pandey

साबरकांठा विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पुलिस ने ईडर के फियोड के समीप खेत में झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक व्यक्ति को देशी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।

Gujarat Hindi News : अरवल्ली जिले में बुटलेगर को पहाड़ से पकड़ा, देशी बंदूक बरामद

Gujarat Hindi News : अरवल्ली जिले में बुटलेगर को पहाड़ से पकड़ा, देशी बंदूक बरामद

शामलाजी. अरवल्ली जिले की पैरोल फर्लो स्क्वायड टीम ने भिलोडा थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में फरार चल रहे बुटलेगर को राजस्थान सीमा के समीप पहाड़ से गिरफ्तार किया है। वहीं साबरकांठा विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पुलिस ने ईडर के फियोड के समीप खेत में झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक व्यक्ति को देशी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अरवल्ली पैरोल फर्लो स्क्वायड के उप पुलिस निरीक्षक के एस सिसोदिया ने टीम सदस्यों के साथ भिलोडा पुलिस स्टेशन में शराब की तस्करी के तीन मामलों में फरार बुटलेगर कल्पेश रामजी मोरी को राजस्थान सीमा के समीप पहाड़ के गड्ढे से गिरफ्तार किया। वहीं साबरकांठा एसओजी के उप पुलिस निरीक्षक कोमल राठौड़ ने अपनी टीम के साथ साबरकांठा जिले के ईडर के समीप फियोड गांव के खेत में झोपड़ी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी बंदूक जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस बंदूक का उपयोग पशुओं का शिकार करने और चोरी के लिए करता था। इसके साथ ही वह इस तरह की बंदूक की आपूर्ति राजस्थान में भी करता था। जब्त बंदूक की कीमत पांच हजार रुपए बताई गई है।

नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को 14 साल की सजा
आणंद. जिले के गांव की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बलात्कार मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 14 साल की सख्त कैद की सजा सुनाई है।
जानकारी के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व आरोपी युवक ने किशोरी को विवाह करने के झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसे वह कई जगहों पर ले जाकर बलात्कार किया। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट पेश किया। सरकारी वकील के दस्तावेजी सबूत और साक्ष्यों को देखतेह हुए कोर्ट ने आरोपी को कसूरवार ठहराते हुए सजा सुनाई। पीडि़ता को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो