scriptअहमदाबाद में 20 अस्पतालों में लगाए 1580 टीके | Ahmedabad : 1580 vaccinated in 20 hospitals | Patrika News

अहमदाबाद में 20 अस्पतालों में लगाए 1580 टीके

locationअहमदाबादPublished: Jan 21, 2021 10:17:24 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

कोरोना वैक्सीन का तीसरा दिन…
 

अहमदाबाद में 20 अस्पतालों में लगाए 1580 टीके

अहमदाबाद में 20 अस्पतालों में लगाए 1580 टीके

अहमदाबाद. शहर में कोरोना की वैक्सीन के तीसरे दिन गुरुवार को 20 अस्पतालों में 1580 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। इनमें 867 पुरुष और 713 महिलाएं हैं।
महानगरपालिका के अनुसार शहर के सिविल अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में गुरुवार को कुल 126 टीके लगाए गए। इनमें 74 पुरुष और 52 महिलाएं हैं। सिविल अस्पताल कैंपस के ही कैंसर अस्पताल में लगाए गए 80 टीकों में 27 पुरुष और 53 महिलाएं शामिल हैं। कैंपस के किडनी अस्पताल में 100 को टीका लगाए गए, इनमें 70 पुरुष और 30 महिलाएं हैं। यूएन मेहता अस्पताल में 69 में से 36 पुरुष और 33 महिलाएं हैं। इसके अलावा महानगरपालिका संचालित एसवीपी अस्पताल में गुरुवार को कुल 85 टीके लगाए गए। इनमें 58 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। वीएस अस्पताल में 47 में 29 पुरुष और 18 महिलाएं हैं। नगरी अस्ताल में 75 टीके लगाए गए। इनमें 45 पुरुष और 30 महिलाएं हैं। शारदाबेन अस्पताल में 98 से 50 महिलाएं व शेष महिलाएं हैं। एल.जी. में 72 महिला-पुरुषों को टीके लगाए गए। सोला सिविल अस्पताल में 54 समेत 20 अस्पतालों में कुल 1580 लोगों को टीका लगाए गए। कोरोना के टीकाकरण का यह तीसरा दिन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो