scriptAhmedabad : 55 दिव्यांग निशुल्क रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा पर रवाना | Ahmedabad : 55 Divyang Free Travel to Rameswaram and Tirupati | Patrika News

Ahmedabad : 55 दिव्यांग निशुल्क रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा पर रवाना

locationअहमदाबादPublished: Nov 19, 2019 10:49:19 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

यात्रियों में से २२ हैं नेत्रहीन

Ahmedabad : 55 दिव्यांग निशुल्क रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा पर रवाना

Ahmedabad : 55 दिव्यांग निशुल्क रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा पर रवाना

अहमदाबाद. शहर के विविध भागों में रहने वाले ५५ दिव्याग मंगलवार को रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा पर रवाना हुए हैं। मां आदि शक्ति अंबे मां सेवा समिति की ओर से यह यात्रा निशुल्क करवाई जा रही है। यात्रियों में से २२ नेत्रहीन भी हैं।
अहमदाबाद शहर की विविध संस्थाओं से जुड़े से इन दिव्यांगों में से २५ शारीरिक रूप से विकलांग हैं। आठ मूक बधिर और २२ नेत्रहीन हैं। समिति के सदस्य किशोरभाई इस यात्रा का खर्च वहन कर रहे हैं। ब्लांइंड पीपुल्स एसोसिएशन से जुड़े एवं समिति के कार्यकर्ता दिनेश बहल ने बताया कि यात्रियों में से ३२ महिलाएं हैं। यह यात्रा आगामी मंगलवार को रवाना हुई जो आगामी २७ नवम्बर तक चलेगी। सभी यात्रियों को निशुल्क किट अर्थात सफर में काम आने वाली वस्तुएं पहले ही वितरित कर दी गईं। सभी यात्रियों को ट्रेन के वातानुकूलित कोच से यात्रा करवाई जा रही है। मां आदि शक्ति अंबे मां सेवा समिति की ओर से यह यात्रा निशुल्क करवाई जा रही है। यात्रियों में से २२ नेत्रहीन भी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो