scriptGujarat News : 55 दिव्यांगों को निशुल्क रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा | Ahmedabad : 55 handicapped will Free travel to Rameswaram and Tirupati | Patrika News

Gujarat News : 55 दिव्यांगों को निशुल्क रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा

locationअहमदाबादPublished: Oct 13, 2019 10:20:10 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

55 handicapped will Free travel: यात्रियों में से 22 हैं नेत्रहीन

Gujarat News : 55  दिव्यांगों को निशुल्क रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा

Gujarat News : 55 दिव्यांगों को निशुल्क रामेश्वरम और तिरुपति की यात्रा

अहमदाबाद. मां आदि शक्ति अंबे मां सेवा समिति की ओर से शहर के ५५ दिव्यांग जनों को रामेश्वरम एवं तिरुपति की निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों में से २२ नेत्रहीन भी हैं।
अहमदाबाद शहर की विविध संस्थाओं से जुड़े से इन दिव्यांगों में से २५ शारीरिक रूप से विकलांग हैं। आठ मूक बधिर और २२ नेत्रहीन हैं। सेवा समिति के प्रमुख दानदाता किशोरभाई इससे पूर्व भी दिव्यांगों को वैष्णोंदेवी की यात्रा करा चुके हैं। ब्लांइंड पीपुल्स एसोसिएशन से जुड़े एवं समिति के कार्यकर्ता दिनेश बहल ने बताया कि यात्रियों में से ३२ महिलाएं हैं। यह यात्रा आगामी १९ नवम्बर से २७ नवम्बर तक होगी। रविवार को इन सभी यात्रियों को यात्रा के लिए निशुल्क किट अर्थात सफर में काम आने वाली वस्तुएं निशुल्क प्रदान की गईं।
बहल के अनुसार भले ही इस यात्रा में सबसे ज्यादा संख्या में नेत्रहीन जाएंगे लेकिन खुशी भी उन्हें हो रही है। जबकि अनेक लोग यह कह रहे हैं कि नेत्रहीन किस तरह से इतनी लंबी यात्रा कर पाएंगे और वे भगवान के कैसे दर्शन कर पाएंगे। यात्रा करने जा रही नेत्रहीन युवती द्विपल प्रजापति ने बताया वे इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। सभी यात्रियों को रेल के वातानुकूलित कोच से यात्रा कराई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो