scriptAhmedabad, AMC, patrika news | अहमदाबाद: एक सप्ताह में सफाई के लिए 66 हजार घंटे का श्रमदान | Patrika News

अहमदाबाद: एक सप्ताह में सफाई के लिए 66 हजार घंटे का श्रमदान

locationअहमदाबादPublished: Oct 18, 2023 10:13:43 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

नियमों का उल्लंघन करने पर 22 इकाइयां सील

अहमदाबाद: एक सप्ताह में सफाई के लिए 66 हजार घंटे का श्रमदान
अहमदाबाद: एक सप्ताह में सफाई के लिए 66 हजार घंटे का श्रमदान
अहमदाबाद. शहर में महानगरपालिका के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग की ओर से पिछले सप्ताह चलाए गए सफाई अभियान के दौरान श्रमदान के कुल 66 हजार घंटे में 621 टन कूड़े का निपटारा किया गया। इस श्रमदान में जहां 12507 नागरिक जुड़े थे वहीं 6922 श्रमिक भी जुड़े थे।
शहर में गत 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलाए गए सफाई अभियान में पूर्व जोन में 1527 कर्मचारियों ने कार्य किया। इस जोन में 2411 नागरिक भी जुड़े थे। उत्तर पश्चिम जोन में भी 1125 कर्मचारियों ने कार्य किया। 1395 नागरिक भी इस सफाई अभियान में जुड़े थे। दक्षिण जोन में 1060 कर्मचारी और 2393 नागरिक जुड़े थे। पश्चिम जोन में 1041 कर्मचारी और 1579 नागरिक, मध्यजोन में 960 कर्मचारी तथा 1082 नागरिक और दक्षिण पश्चिम जोन में 663 कर्मचारी तथा 2496 नागरिक सफाई का हिस्सा रहे। इस तरह सात दिन और सात जोन में इन नागरिकों की ओर से कुल कुल श्रमदान किए गए 66433 घंटे में 621 टन कूड़े का निपटारा किया गया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.