script

AMC property tax : टैक्स नहीं भरने पर तीन संपत्तियों की होगी नीलामी

locationअहमदाबादPublished: Dec 08, 2019 09:43:03 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

पौने तीन करोड़ है कर शेष

AMC property tax : टैक्स नहीं भरने पर तीन संपत्तियों की होगी नीलामी

AMC property tax : टैक्स नहीं भरने पर तीन संपत्तियों की होगी नीलामी

अहमदाबाद. शहर में संपत्ति कर नहीं भरने पर तीन संपत्तियों को महानगरपालिका नीलाम करेगी। इन संपत्तियों पर पौने तीन करोड़ रुपए से भी अधिक कर बकया बताया जा रहा है।
शहर के पश्चिम जोन में आश्रम रोड स्थित एक सस्था पर एक करोड़ रुपए से भी अधिक कर बकाया है। बार-बार नोटिस दिए गए लेकिन संस्था के संचालकों की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे महानगरपालिका प्रशासन ने इस संंपत्ति की नीलाम करने का निर्णय किया। नीलामी के लिए एक करोड़ १० लाख ८८ हजार रुपए तय किए गए हैं। आगामी २० डिसम्बर को इसकी नीलामी की जाएगी। इसी तरह से पश्चिम जोन में ही न्यू राणिप स्थित अन्य एक संपत्ति का भी १८ लाख से अधिक कर बकाया होने पर इस संपत्ति को भी नीलाम करने का निर्णय किया है। जिसकी नीलाम करने की राशि २.१४ करोड़ रुपए तय की गई है। आगामी २१ दिसम्बर को यह निलामी की जाएगी। बकाया कर संपत्ति वाली तीसरी संस्था सरदारनगर में है जिस पर १.५९ करोड़ रुपए से भी अधिक कर शेष हैं। इस संपत्ति को नीलाम करने की राशि १४.८७ करोड़ रुपए तय की गई है। आगमी २३ दिसम्बर को इसकी नीलामी करने का निर्णय किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो