scriptगोधरा के चित्र शिक्षक ने चोक पर उकेरे ‘राम’ | Ahmedabad, Chalk, design, Shree ram, Godhara, Art teacher, Gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

गोधरा के चित्र शिक्षक ने चोक पर उकेरे ‘राम’

Ahmedabad, Chalk, design, Shree ram, Godhara, Art teacher, Gujarat पांच सौ से ज्यादा कृतियों को चोक पर बना चुके हैं शिक्षक जयेश प्रजापति

अहमदाबादAug 08, 2020 / 06:04 pm

nagendra singh rathore

गोधरा के चित्र शिक्षक ने चोक पर उकेरे 'राम'

गोधरा के चित्र शिक्षक ने चोक पर उकेरे ‘राम’

हालोल. स्कूल में ब्लैकबोर्ड पर जिस चोक से बच्चों को पढऩा-लिखना सिखाया जाता है उसी चोक पर गोधरा के चित्र शिक्षक जयेश प्रजापति ने भगवान श्रीराम की प्रतिकृति को उकेरा है। जिसमें भगवान राम हाथ में धनुष लिए खड़े हैं। इस कृति को उन्होंने आकर्षक रंगों से रंगा भी है।
अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के शिलान्यास समारोह के मद्देनजर शिक्षक ने चोक पर भगवान राम को उकेरा। इससे पहले भी वे करीब 500 कृतियों को अपनी कला के माध्यम से चौक पर उकेर चुके हैं।
गोधरा के एम.एंड मेहता हाईस्कूल में चित्रकला विषय के शिक्षक जयेश प्रजापति ने चोक पर देवी-देवताओं के चित्र बनाने से शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने कई नेताओं के भी चित्र बनाए।
विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के गुजरात में बनने पर उसका चित्र भी वे चोक पर बना चुके हैं।
शिक्षक प्रजापति बताते हैं कि कई सालों के संघर्ष के बाद जब भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में किया तो उनके मन में भी चौक पर भगवान राम को उकेरने का विचार आया। ऐसा कर उन्होंने अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की है साथ ही कामना की कि भगवान राम सभी का कल्याण करें।
गोधरा के चित्र शिक्षक ने चोक पर उकेरे 'राम'

Home / Ahmedabad / गोधरा के चित्र शिक्षक ने चोक पर उकेरे ‘राम’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो