scriptदाणीलीमड़ा में हैवानियत: विवाहित महिला से गैंगरेप, हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार | Ahmedabad city, gangrape, Crime, Murder, Danilimda, Accused arrested, | Patrika News

दाणीलीमड़ा में हैवानियत: विवाहित महिला से गैंगरेप, हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Apr 20, 2021 08:44:50 pm

Ahmedabad city, gangrape, Crime, Murder, Danilimda, Accused arrested,

दाणीलीमड़ा में हैवानियत: विवाहित महिला से गैंगरेप, हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

दाणीलीमड़ा में हैवानियत: विवाहित महिला से गैंगरेप, हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद. शहर के दाणीलीमड़ा इलाके में हैवानियत की घटना सामने आई है। एक विवाहित महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विवाहिता को नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया होने की बात सामने आ रही है। यह मामला सामने आते ही दाणीलीमड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों ही आरोपियों को धर दबोचा है। हालांकि इस घटना से शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राजू सोलंकी, शकील और इमरान शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने दो बच्चों की मां ऐसी विवाहिता का चंडोला तालाब के पास से दिन दहाड़े ऑटो रिक्शा में अपहरण किया। उसे लेकर आरोपी दाणीलीमडा स्थित मकान में ले गए। यह मकान राजू सोलंकी का बताया जा रहा है। वहां उसे नशे की गोलियां खिलाईं और उसके साथ तीनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया होने की चर्चा है। इस दौरान विवाहिता चिल्लाई तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यह यातना विवाहिता से सहन नहीं होने पर उसने दम तोड़ दिया। जिससे आरोपी उसे वहीं पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। तीन में से एक आरोपी राजू सोलंकी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया तब इसका खुलासा हुआ। राजू शराब बिक्री का धंधा करता है और कई बार पकड़ा भी जा चुका है। उसके पुलिस के मुखबिर होने की भी चर्चा है।
मृतका मूलरूप से नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। वह अहमदाबाद में अपने पति के साथ रहती थी। उसके दो संतान हैं। पति-पत्नी मजदूरी करके गुजारा चलाते थे। वारदात वाले दिन वह बच्चों को पड़ोसी को सौंपकर किसी काम के लिए बाहर निकली थी।
दाणीलीमड़ा में हैवानियत: विवाहित महिला से गैंगरेप, हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो