scriptAhmedabad city police constable win medal शहर पुलिस कांस्टेबल रोहित सिंह वाघेला ने जीते दो पदक | Ahmedabad city police constable rohit singh won two bronze medals | Patrika News

Ahmedabad city police constable win medal शहर पुलिस कांस्टेबल रोहित सिंह वाघेला ने जीते दो पदक

locationअहमदाबादPublished: Aug 08, 2019 09:07:29 pm

इटली में हुई यूरोपियन मास्टर गेम्स स्पर्धा में फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने चंदा इकट्ठा कर भेजा था विदेश

constable rohit singh vaghela

Ahmedabad city police constable win medal शहर पुलिस कांस्टेबल रोहित सिंह वाघेला ने जीते दो पदक

अहमदाबाद. अहमदाबाद शहर के सरखेज थाने में कार्यरत पुलिस कांस्टेबर रोहित सिंह वाघेला ने शहर एवं गुजरात पुलिस का नाम देश ही नहीं विदेश में भी रोशन किया है।
इटली में हुई यूरोपियन मास्टर गेम्स स्पर्धा में रोहित सिंह ने दौड़ में दो पदक अपने नाम किए हैं। दो ब्रान्ज मेडल पर कब्जा जमाने में सफलता पाने वाले रोहित सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मास्टर एथलेटिक्स में टॉप-थ्री में जगह बनाई।
अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त ए.के.सिंह ने रोहित सिंह वाघेला को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
रोहित सिंह वाघेला को इस स्पर्धा में भेजने के लिए अहमदाबाद शहर पुलिस बेड़े में शामिल हजारों पुलिस कर्मचारियों ने 100 रुपए का चंदा देकर आर्थिक धनराशि को जुटाया। फिर उसके जरिए उन्हें इटली भेजा था। रोहित सिंह ने भी सहपुलिसकर्मियों की आशाओं को बनाए रखा और विदेश में तिरंगा फराते हुए शहर पुलिस का नाम रोशन किया। रोहित सिंह ने भी सहपुलिसकर्मियों की आशाओं को बनाए रखा और विदेश में तिरंगा फराते हुए शहर पुलिस का नाम रोशन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो