scriptअहमदाबाद: बढ़ने लगा स्वाइनफ्लू का कहर, सिविल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती | Ahmedabad, Civil hospital, five Patient Swine flu | Patrika News
अहमदाबाद

अहमदाबाद: बढ़ने लगा स्वाइनफ्लू का कहर, सिविल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती

शहर में 24 दिनों में सामने आ चुके हैं 173 मरीज, कोविड के भी दो मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती

अहमदाबादMar 26, 2024 / 10:44 pm

Omprakash Sharma

अहमदाबाद: बढ़ने लगा स्वाइनफ्लू का कहर, सिविल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती

अहमदाबाद: बढ़ने लगा स्वाइनफ्लू का कहर, सिविल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती

अहमदाबाद. गुजरात में पिछले कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़े हैं। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इसके पांच मरीज भर्ती है, इनमें से दो ऑक्सीजन पर बताए गए हैं, शहर के विविध अस्पतालों में पिछले 24 दिनों में स्वाइन फ्लू के 173 मरीज सामने आ चुके हैं। अस्पताल में दो मरीज कोरोना के भी भर्ती हैं। ये दोनों ही सामान्य ऑक्सीजन पर उपचाराधीन हैं।
सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के पांच मरीजों में से मंगलवार को एक को छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार अभी भी भर्ती हैं। इनकी आयु 48 से 63 वर्ष के बीच है। शेष तीन मरीज पहले से ही विविध गंभीर बीमारियों से भी पीडि़त हैं। स्वाइन फ्लू के तीन मरीज अहमदाबाद के हैं, जबकि एक मध्यप्रदेश का है। इनमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर है। सिविल अस्पताल में मार्च माह में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 15 मरीज दर्ज हुए हैं। इनमें से चार अभी भी भर्ती हैं।
तीन महीने में 321 मामले हुए हैं दर्जअहमदाबाद शहर के विविध अस्पतालों में जनवरी से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू के 321 केस दर्ज किए गए हैं। पिछले महीने 110 और और मार्च महीने के 24 दिनों में ही 173 मामले दर्ज हुए हैं। शहर में बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू के मरीजों में वृद्धि हुई है।
जलजनित रोगों में भी वृद्धि

शहर में इस महीने जलजनित रोगों में भी वृद्धि हुई है। शहर के विविध भागों के अस्पतालों में इस महीने जलजनित रोग उल्टीदस्त के 562, पीलिया के 85, टाइफाइड के 204 तथा हैजा के चार मामले दर्ज हुए हैं।

Home / Ahmedabad / अहमदाबाद: बढ़ने लगा स्वाइनफ्लू का कहर, सिविल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो