script

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में शुरू हुआ देश का पहला जीरियाटिक वार्ड

locationअहमदाबादPublished: Sep 19, 2020 11:44:26 pm

Ahmedabad civil hospital, senior citizen, Corona, special treatment, Gujarat कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्गों के लिए विशेष वार्ड

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में शुरू हुआ देश का पहला जीरियाटिक वार्ड

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में शुरू हुआ देश का पहला जीरियाटिक वार्ड

अहमदाबाद. कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा बुजुर्गों को रहता है। इसे देखते हुए शहर के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में देश का पहला जीरियाटिक वार्ड बनाया गया है। अमूमन अस्पतालों में पुरुष रोग वार्ड, महिला रोग वार्ड, बालरोग वार्ड होते हैं, लेकिन बुजुर्ग वार्ड देखने को नहीं मिलता है। लेकिन बुजुर्गों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा खतरे को देखते हुए अहमदाबाद सिविल अस्पताल में यह पहल की गई है।
कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को विशेष देखरेख के साथ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए सिविल अस्पताल के 1200 बेड वाले कोविड अस्पताल में विशेष वार्ड (जीरियाटिक वार्ड) शुरू किया गया है। इस वार्ड में कोरोना संक्रमित होने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भर्ती किया जाएगा।
48 बुजुर्ग मरीज दाखिल

कोविड अस्पताल में उपचाराधीन 375 में से 48 बुजुर्ग मरीजों को इस वार्ड में भर्ती किया गया है। 60 मरीजों को इस वार्ड में भर्ती करने की क्षमता है। कोरोना मरीजों में 20 फीसदी मरीज बुजुर्ग हैं। इनकी मृत्यु दर भी ज्यादा देखने को मिलती है।
टीवी, कुर्सी की सुविधा, खाने-पीने में मददगार होंगे रोगी सहायक

इस वार्ड में विशेष तरह की सुविधा होगी। छह मरीजों के बीच एक रोगी सहायक (पेशेंट अटेंडेंट) की नियुक्ति होगी, जिन्हें बुजुर्गों की देखरेख का बेहतर अनुभव होगा। ये सहायक बुजुर्गों को खाने, पीने, उन्हें शौचालय लाने-ले जाने, उनका डायपर बदलने में मददगार होंगे। व्हील चेयर की सुविधा, कुर्सी की सुविधा और टीवी की सुविधा भी इस वार्ड में होगी। यहां वॉकर्स भी रखे गए हैं। बुजुर्ग मरीजों को उठने-बैठने में तकलीफ नहीं होने को लेकर ग्रेबर लगाए गए हैं। कोमोर्बिड बुजुर्ग मरीजों पर और भी ज्यादा विशेष ध्यान दिया जाएगा।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) पंकज कुमार के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉ जे.पी. मोदी की निगरानी में यह वार्ड बनाया गया है।
बेहतर चिकित्सा सेवा

केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत बुजुर्ग कोरोना मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सके इसलिए यह विशेष वार्ड बनाया है। देश का यह पहला ऐसा (जीरियाटिक) वार्ड है।
डॉ जे.पी.मोदी, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में शुरू हुआ देश का पहला जीरियाटिक वार्ड

ट्रेंडिंग वीडियो