script

21 किलो गांजे के साथ एक को पकड़ा

locationअहमदाबादPublished: Aug 04, 2020 10:41:24 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

क्राइम ब्रांच की टीम ने….

21 किलो गांजे के साथ एक को पकड़ा

21 किलो गांजे के साथ एक को पकड़ा

अहमदाबाद. शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने रामोल चार रास्ता के निकट करीब 21 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत लगभग सात लाख रुपए आंकी जा रही है।
क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक डी.बी. बारड के नेतृत्व में उप निरीक्षक एस.जी. देसाई की टीम सोमवार रात को गश्त पर थी। उस दौरान वटवा ओवरब्रिज की ओर से रामोल चार रास्ते की ओर से बिना नंबर प्लेट के वाहन को रोका गया। जिसमें रखे दो बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजे के दस पेकेट मिले। वाहन (स्कूटर) चालक एवं शाहआलम निवासी मोहम्मद जावेद शेख (22) से पूछताछ करने पर पता चला है कि यह मादक पदार्थ अवैध रूप से अहमदाबाद लाया गया है। क्राइम ब्रांच की ओर से दोनों बैगों से 20 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 6.89 लाख रुपए आंकी गई है। इस संबंध में दर्ज किए गए अपराध की जांच क्राइम ब्रांच के पुलिस उप निरीक्षक वाइ जी गुर्जर को सौंपी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो