अहमदाबाद

Ahmedabad News न्याय में अनुचित देरी से कमजोर होती है पूरी न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता : जस्टिस एम.आर. शाह

Ahmedabad, GNLU, Gujarat, Justice M R Shah, Supreme court, Lecture, Unwarranted delays, dispensation of justice, credibility of the entire justice delivery system जीएनएलयू में दिया व्याख्यान
 

अहमदाबादJan 12, 2020 / 10:18 pm

nagendra singh rathore

Ahmedabad News न्याय में अनुचित देरी से कमजोर होती है पूरी न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता : जस्टिस एम.आर. शाह

अहमदाबाद. सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम.आर. शाह ने कहा कि न्याय में अनुचित देरी से पूरी न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता कमजोर होती है। इसके कारण कुछ ऐसे भी उदाहरण सामने आने लगे हैं, जिसमें कुछ लोग खुद ही अपने विवाद का निपराटा करने लगे हैंं, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों की आस्था अभी भी अदालतों पर है। लोग अदालतों को न्याय का मंदिर मानते हुए बड़ी आस्था के साथ आते हैं। ऐसे में न्यायपालिका की यह जिम्मेदारी है कि वह यह देखे कि लोगों की न्यायपालिका पर जो आस्था है वह डिगे नहीं।
वे शनिवार को जीएनएलयू-नवीनचंद्र देसाई लॉ फाउंडेशन चेयर की ओर से जीएनएलयू में आयोजित पहले व्याख्यान में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। ‘भारतीय न्याय पालिका की चुनौतियां ‘ विषय पर दिए व्याख्यान में उन्होंने कहा कि जल्द न्याय लोगों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन जितना जरूरी जल्द न्याय देना है, उतना ही जरूरी यह भी है कि सभी प्रकार की कानूनी प्रक्रियाओं का न्याय देने में पालन किया जाए। किसी को भी पारदर्शी और पूरी प्रक्रिया किए बिना दंडित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सस्ती दर पर लोगों को न्याय देना भी बड़ी चुनौती है। दुर्भाग्यवश मुकमेबाजी काफी महंगी होती जा रही है। गरीबों के लिए अदालत जाना मुश्किल होने लगा है।
उन्होंने जीएनएलयू से पढ़ाई करके देश के अलग अलग राज्यों में न्यायपालिका का हिस्सा बने यूनिवर्सिटी के पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जीएनएलयू जर्नल ऑफ लॉ एंड पॉलिटिक्स का विमोचन किया। इस दौरान जीएनएलयू के निदेशक शांता कुमार, कई न्यायाधीश, पूर्व न्यायधीश, वरिष्ठ वकील और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Home / Ahmedabad / Ahmedabad News न्याय में अनुचित देरी से कमजोर होती है पूरी न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता : जस्टिस एम.आर. शाह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.