scriptफोन पर प्रेम, होटल में भरी मांग, दुष्कर्म के बाद छोड़ा | Ahmedabad mahila police arrest Man for rape charge | Patrika News

फोन पर प्रेम, होटल में भरी मांग, दुष्कर्म के बाद छोड़ा

locationअहमदाबादPublished: Mar 23, 2018 11:57:41 pm

Submitted by:

Nagendra rathor

पीडि़ता की शिकायत पर महिला पुलिस ने किया गिरफ्तार

accused
अहमदाबाद. अज्ञात नंबर से आने वाले फोन को उठाना कई बार जिंदगी को बर्बादी की ओर ले जाता है। ऐसा ही एक किस्सा अहमदाबाद में सामने आया है।
अज्ञात नंबर से आए फोन और मैसेज के बाद युवक की लुभावनी बातों में आई युवती को फोन करने वाले युवक ने प्रेम जाल में फंसाया। होटल में ले जाकर मंगलसूत्र पहनाया, मांग में सिंदूर भरा और दोनों का विवाह हो जाने व पति-पत्नी हो जाने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद युवक ने यह कहते हुए युवती को छोड़ दिया कि वह उसके साथ संबंध बनाना चाहता था। वह उसके जाल में नहीं फंस रही थी इसलिए उसने विवाह का झूठा नाटक किया और संबंध बनाए। अब वह विवाह नहीं कर सकता।
पीडि़त युवती ने इस संबंध में अहमदाबाद शहर के पूर्व महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला पुलिस ने आरोपी युवक राकेश मकवाणा को गिरफ्तार किया जो पालनपुर का रहने वाला है।
महिला पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि मार्च २०१३ में अचानक एक दिन उसके फोन पर मिस्ड कॉल आया फिर, मैसेज और फोन किया। बात करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है।
युवक ने लुभावनी बातें कर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर पालनपुर के एक होटल में बुलाकर मंगलसूत्र पहनाया, मांग भरी और कहा कि हम दोनों का विवाह हो गया है। हम पति-पत्नी हैं। ऐसा कहकर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद पांच सालों तक अहमदाबाद व अन्य जगहों पर होटलों में बुलाकर दुष्कर्म किया। फिर गत १३ जनवरी को पालनपुर के एक होटल में वापस बुलाया। वहां दुष्कर्म करने के बाद कहा कि वह उसके साथ विवाह नहीं कर सकता। जाल में नहीं फंसने के कारण संबंध बनाने के लिए विवाह का नाटक किया और इसके बाद फोन बंद करके छोड़ दिया।
महिला पुलिस की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पालनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो