scriptGujarat : राज्य के कई बांधों में पानी की आवक जारी | Ahmedabad: Many dams in Gujarat continue to increase water collection | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat : राज्य के कई बांधों में पानी की आवक जारी

122 ओवरफ्लो और 162 हाईअलर्टनर्मदा समेत 205 बांधों में औसतन ९७ फीसदी संग्रह

अहमदाबादOct 13, 2019 / 10:41 pm

Omprakash Sharma

Gujarat : राज्य के कई बांधों में पानी की आवक जारी

File photo

अहमदाबाद. गुजरात में मानसून की हो चुकी १४१ फीसदी से अधिक बारिश के कारण बांधों में पानी की आवक अभी भी हो रही है। रविवार सुबह तक प्रमुख २०४ बांधों में से १२२ छलक भी गए हैं। जबकि ९० से १०० फीसदी संग्रह होने पर १६२ बांध हाईअलर्ट घोषित किए गए हैं। फिलहाल राज्य के सरदार सरोवर (नर्मदा) बांध समेत २०५ बांधों में औसत संग्रह ९७ फीसदी के करीब हो गया।
राज्य के सबसे बड़े सरदार सरोवर (नर्मदा) बांध व अन्य २०४ बांधों की स्थिति पर नजर डालें तो क्षमता का औसत संग्रह ९६.७० फीसदी हो गया है। गुजरात के इन बांधों में जल संग्रह की क्षमता २५२२४.१६ मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) के मुकाबले रविवार तक २४३९२.६१ एमसीएम हो गया है। नर्मदा बांध की ९४६० एमसीएम है। इसके मुकाबले अब तक ९३२४.७३ एमसीएम जल संग्रह दर्ज किया गया जो ९८.५७ फीसदी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में बांध के संग्रह में आंशिक कमी आई है। बांध में जलस्तर की क्षमता १३८.६८ है इसके मुकाबले रविवार सुबह १३८.२४ मीटर दर्ज किया गया।
१७५ बांधों के लिए चेतावनी
प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में से १७६ में जल संग्रह ७० फीसदी से लेकर १०० फीसदी तक हो गया है। इनमें से वाणकबोरी बांध को छोड़कर सभी पौने दो सौ को चेतावनी के रूप में दर्शाया गया है। कुल २०४ बांधों में से १२२ ओवरफ्लो हो गए हैं। कुल १६३ बांधों में नब्बे से लेकर सौ फीसदी तक जल संग्रह होने के कारण १६२ को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा सात बांधों में जल संग्रह अस्सी से लेकर नब्बे फीसदी है, इन्हें अलर्ट और छह बांध सत्तर से अस्सी फीसदी तक संग्रह हुआ है जिन्हें वार्निंग के रूप में दर्शाय गया है।
मध्य एवं दणिक्ष गुजरात के सभी बांध लबालब
प्रदेश में मानसून विदाई ले चुका है। इसके बावजूद कई बांधों में पानी की आवक जारी है। गुजरात के मध्य रीजन के सभी बांध लबालब की स्थिति में हैं। इनमें सौ फीसदी जल संग्रह है। यहां के कुल बांधों मं जल संग्रह की क्षमता २३४७.३६ एमसीएम है जिसकी तुलना में २३४४.२० एमसीएम पानी का संग्रह है। दक्षिण गुजरात के छह जिलों के बांधोंं में ८६२४.७८ एमसीएम की क्षमता के मुकाबले ८६२४.७८ एमसीएम जल संग्रह है जो सौ फीसदी संग्रह है। सबसे कम जलसंग्रह उत्तर गुजरात रीजन के बांधों में हो पाया है। इस रीजन के चार जिलों में बांधों की जलसंग्रह क्षमता १९२२.२६ एमसीएम है जिसके मुकाबले अब तक १४७९.९८ एमसीएम जल संग्रह हो गया जो ७७ फीसदी है। इस बार कच्छ रीजन के बांधों में भी ७६.३१फीसदी जल संग्रह हो चुका है। रीजन के बांधों में जल संग्रह की ३३२.२७ एमसीएम की क्षमता है। इसके मुकाबले अब तक २५३.५४ एमसीएम जल संग्रह हो गया है। सौराष्ट्र के ग्यारह जिलों के बांधों में २५३७.४९ एमसीएम जल संग्रह की क्षमता है। इसकी तुलना में रविवार सुबह तक २३६५.३८ एमसीएम जल संग्रह हो गया है, जो क्षमता का ९३.२२ फीसदी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो