scriptAhmedabad Metro Train : Will be able to travel from 7 am to 10 pm | अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन : सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे सफर | Patrika News

अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन : सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे सफर

locationअहमदाबादPublished: Jan 17, 2023 10:45:38 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

4 घंटे की अस्थायी बढ़ोतरी, 30 से होगा अमल, एक महीने बाद होगी समीक्षा

कर्मचारियों व छात्रों को भी मिलेगी सुविधा

 

अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन : सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे सफर
अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन : सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे सफर
अहमदाबाद. गुजरात मेट्रो रेल कंपनी की ओर से अहमदाबाद मेट्रो रेल के समय 30 जनवरी से समय में 4 घंटे की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों व छात्रों को अस्थायी सुविधा मिलेगी।
कंपनी के सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद मेट्रो रेल के फेज-1 के वर्तमान समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक का विस्तार करनेे की मांग की गई है। कंपनी की ओर से 30 जनवरी से अस्थायी तौर पर एक महीने के लिए मौजूदा समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। कर्मचारियों और छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह बढ़ोतरी की जाएगी।
वर्तमान में मांग को देखते हुए पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर पर प्रति 18 मिनट तथा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर प्रत्येक 25 मिनट मेंं ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसे पीक समय में यात्रियों की संख्या के अनुरूप प्रत्येक 15 मिनट की अवधि तक करने की योजना है। एक महीने तक विस्तारित समय के अनुसार मेट्रो रेल चलाकर वास्तविक मांग का अध्ययन कर भविष्य की समय-सारणी पर विचार किया जाएगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.