scriptगांधीनगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के नीचे | Ahmedabad : Minimum temperature in Gandhinagar 15.5 degree | Patrika News

गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के नीचे

locationअहमदाबादPublished: Oct 28, 2021 10:30:00 pm

-सर्दी की दस्तक

गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के नीचे

गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के नीचे

अहमदाबाद. राज्य में इन दिनों सर्दी महसूस होने लगी है। गुरुवार को राजधानी गांधीनगर में सबसे ज्यादा सर्दी रही, जहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे सुबह के समय लोगों को ज्यादा सर्दी का आभास हुआ।
राजधानी गांधीनगर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे दिन में हल्की गर्मी और रात को सर्दी महसूस हुई। जिससे रात को सर्दी से बचने के लिए कपड़ों की भी जरूरत हुई। राज्य के अहमदाबाद शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में भी सुबह के समय में हल्की सर्दी महसूस हुई। राज्य के अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में गुरुवार को अधिकतम 33.4 व न्यूनतम 21.4, सूरत में अधिकतम 33.6 व न्यूनतम 23 और राजकोट शहर का अधिकतम तापमान 35.1 व न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण सर्दी महसूस होने लगी है, हालांकि दिन में गर्मी का भी आभास होता हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो