scriptAhmedabad News : हिम्मतनगर : चुनावों में जीत व संगठन को मजबूत बनाने के दिए मंत्र | Ahmedabad News | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmedabad News : हिम्मतनगर : चुनावों में जीत व संगठन को मजबूत बनाने के दिए मंत्र

उत्तर गुजरात के दौरे के तीसरे दिन शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल हिम्मतनगर व शाम को अरवल्ली जिले के मुख्यालय मोडासा पहुंचे। हिम्मतनगर में महाराष्ट्रीयन संगीत की धुन पर उनका स्वागत किया गया। टाऊन हॉल में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना करते उन्होंने प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस आगामी 17 सितंबर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की अपील की।

अहमदाबादSep 07, 2020 / 12:57 pm

Binod Pandey

Ahmedabad News : हिम्मतनगर : चुनावों में जीत व संगठन को मजबूत बनाने के दिए मंत्र

Ahmedabad News : हिम्मतनगर : चुनावों में जीत व संगठन को मजबूत बनाने के दिए मंत्र

हिम्मतनगर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने हिम्मतनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला व तहसील पंचायत और विधानसभा के आगामी चुनाव में सभी 182 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत व संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

उत्तर गुजरात के दौरे के तीसरे दिन शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल हिम्मतनगर व शाम को अरवल्ली जिले के मुख्यालय मोडासा पहुंचे। हिम्मतनगर में महाराष्ट्रीयन संगीत की धुन पर उनका स्वागत किया गया। टाऊन हॉल में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना करते उन्होंने प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस आगामी 17 सितंबर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की अपील की।

सांसद दीपसिंह राठोड व विधायक राजेन्द्रसिंह चावड़ा ने पाटिल को केसरिया साफा पहनाकर तलवार भेंट की। विधायक गजेन्द्रसिंह परमार व हितु कनोडिया ने भी पाटिल को तलवार भेंट की।

Ahmedabad News : हिम्मतनगर : चुनावों में जीत व संगठन को मजबूत बनाने के दिए मंत्र
चा पीने जजो, बाइट नहीं मले…
भिलोड़ा. साबरकांठा जिले से शनिवार शाम को अरवल्ली जिले के मुख्यालय मोडासा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने मोडासा कॉलेज मंडल के भामाशा हॉल में आयोजित स्वागत समारोह के बाद मीडिया के समक्ष बाइट देने से स्पष्ट इनकार करते हुए कहा कि चा पीने जजो, बाइट नहीं मिले। कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नींव के कार्यकर्ताओं को अब सहन नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों व नेताओं को भ्रम में नहीं रहने का इशारा भी कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो