script

Ahmedabad News : तीन सिंहों ने जमाया अड्डा, नागरिकों में भय व्याप्त

locationअहमदाबादPublished: Dec 04, 2020 11:07:27 pm

Submitted by:

Binod Pandey

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गांव के आसपास तीन सिंहों के होने की जानकारी मिली है, इसमें दो नर और एक मादा है। विभाग की ओर से तीन टीम बनाकर इस क्षेत्र में निगरानी शुरू की गई है।

Ahmedabad News : तीन सिंहों ने जमाया अड्डा, नागरिकों में भय व्याप्त

Ahmedabad News : तीन सिंहों ने जमाया अड्डा, नागरिकों में भय व्याप्त

राजकोट. राजकोट के समीप भावनगर रोड पर पिछले कुछ दिनों से तीन सिंह दिखाई देने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। सिंहों के इस छोटी टोली से वन विभाग की नींद भी उड़ी है, जिससे विभागीय कर्मचारियों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार राजकोट जिले में सरधार के समीप पिछले तीन-चार दिनों से कई सिंह देखे गए हैं। सरधार के समीप सिंहों की चहलकदमी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रात के समय सिंहों के घूमने के कारण शिकार की तलाश में भटकने की बात कही जा रही है। गुरुवार को सरधार के समीप सुकी साजलीयाणी गांव के समीप सिंहों को देखा गया। इनमें दो नर सिंह और एक मादा सिंह के होने की जानकारी दी गई है।
ग्रामीणों के अनुसार सुकी साजलयाणी क्षेत्र में गुरुवार रात करीब १२ बजे सिंहों की टोली दिखी। इसी गांव के समीप एक बछड़े का सिंहों ने शिकार भी किया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने गांव में निगरानी शुरू कर दी है। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गांव के आसपास तीन सिंहों के होने की जानकारी मिली है, इसमें दो नर और एक मादा है।
विभाग की ओर से तीन टीम बनाकर इस क्षेत्र में निगरानी शुरू की गई है। हाल ही सुरेन्द्रनगर जिले में चोटिला के आसपास के क्षेत्र में सिंह देखे गए थे। इसके अलावा राजकोट जिले में गोंडल के समीप भी सिंहों को घूमते देख गया। अब राजकोट के समीप के क्षेत्र में सिंहों की मौजूदगी ने आसपास के क्षेत्र के लोगों को चिंतित कर दिया है। वन विभाग ने सिंहों के लोकेशन का पता लगाना शुरू कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो