scriptAhmedabad News : घातक डोरे से गला कटने से विद्यार्थी की मौत, 32 घायल | Ahmedabad News | Patrika News

Ahmedabad News : घातक डोरे से गला कटने से विद्यार्थी की मौत, 32 घायल

locationअहमदाबादPublished: Jan 16, 2021 01:28:58 am

Submitted by:

Binod Pandey

मृतक मुंबई में इंजीनियरिंग का था छात्र, लॉकडाउन में आया था घर
दुपहिया वाहन से 150 फीट रिंग रोड, रैया टेलिफोन एक्सचेंज के समीप से जा रहा था
गले में पतंग का डोरा फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

Ahmedabad  News : घातक डोरे से गला कटने से विद्यार्थी की मौत, 32 घायल

Ahmedabad News : घातक डोरे से गला कटने से विद्यार्थी की मौत, 32 घायल

राजकोट. शहर में मकर संक्रांति के पर्व पर कई जगहों पर लोग घातक डोरे से घायल हुए। गला कटने से एक विद्यार्थी की मौत हेा गई। वहीं शहर में हुए विभिन्न हादसों में 32 लोग घायल हो गए। डोरे से जख्मी लोगों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल में कतार लगी रही।
जानकारी के अनुसार मुंबई के इंजीनियरिंग कॉलेज का विद्यार्थी और राजकोट के नाणावटी चौक में नंदनवाटिका अपार्टमेंट में रहने वाला उत्सव चेतणभाई व्यास (22 वर्ष) गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब अपने दुपहिया वाहन से 150 फीट रिंग रोड, रैया टेलिफोन एक्सचेंज के समीप से जा रहा था। इसी दौरान युवक के गले में पतंग का डोरा फंस गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू होने से पहले चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पतंग की डोर इतनी घातक थी कि इससे युवक के गले की नस तक कट गई। घटना के संबंध में गांधीग्राम थाने के पीएसआई समेत अन्य स्टाफ हॉस्पिटल पहुंचे और जरूरी कानूनी कार्रवाई की। मृतक के परिजनों के अनुसार युवक मुंबई में रहकर डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लॉकडाउन के कारण राजकोट आकर ऑनलाइन पढ़ाई करता था। उत्सव के पिता चेतनभाई के दो पुत्रों में से उत्सव बड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो