scriptAhmedabad News : निकाय चुनावों से पूर्व भाजपा ने कमर कसी | Ahmedabad News | Patrika News

Ahmedabad News : निकाय चुनावों से पूर्व भाजपा ने कमर कसी

locationअहमदाबादPublished: Jan 18, 2021 12:55:58 am

Submitted by:

Binod Pandey

भाजपा संगठन को धार देने भाजपा की ओर से पेज समितियों की रचना की गई है। इन समितियों को उनका पहचान पत्र बांटने का कार्यक्रम भी चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पाटील की अगुवाई में जिले के सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन राजकोट के मोटा महुवा में किया गया।

Ahmedabad  News : निकाय चुनावों से पूर्व भाजपा ने कमर कसी

Ahmedabad News : निकाय चुनावों से पूर्व भाजपा ने कमर कसी

राजकोट. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटील रविवार को राजकोट प्रवास पर रहे। यहां उन्होंने सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कोरोना संक्रमण को लेकर नियम-कानूनों की यहां धज्जियां उड़ाई जाती रही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटील ने सरपंचों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक और स्थानीय स्वराज के चुनाव से संबंधित चर्चा की।
भाजपा संगठन को धार देने भाजपा की ओर से पेज समितियों की रचना की गई है। इन समितियों को उनका पहचान पत्र बांटने का कार्यक्रम भी चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पाटील की अगुवाई में जिले के सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन राजकोट के मोटा महुवा में किया गया। इसके बाद राजकोट पूर्व विधानसभा कार्यकर्ताओं को उन्होंने पेज समिति का कार्ड वितरण किया। शाम राजकोट के विविध व्यापारी संगठनों के साथ मुलाकात की। सरपंच संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जयेश रादडिया, भूपेन्द्र सिंह चुडास्मा, कुवरजी बावलिया आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो