scriptAhmadabad News : खेड़ा जिले में भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित किया | Ahmedabad News | Patrika News

Ahmadabad News : खेड़ा जिले में भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित किया

locationअहमदाबादPublished: Feb 24, 2021 10:05:09 am

Submitted by:

Binod Pandey

भाजपा ने इस बार पार्टी की नई निर्देशिका तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को टिकट देने का निर्णय किया है। इसके कारण कई नेताओं का पत्ता साफ हो गया है। ऐसे 21 कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ बगावत करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उम्मीदवारी दर्ज कराई है। कई ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को निर्दलीय मैदान में उतार दिया है। इन सभी को चिन्हित करते हुए भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Ahmadabad News : खेड़ा जिले में भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित किया

Ahmadabad News : खेड़ा जिले में भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित किया

आणंद. खेड़ा जिले की पांच नगर पालिकाओं और आठ तहसील पंचायत का चुनाव आगामी 28 फरवरी को होगा। भाजपा ने इस बार पार्टी की नई निर्देशिका तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को टिकट देने का निर्णय किया है। इसके कारण कई नेताओं का पत्ता साफ हो गया है। ऐसे 21 कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ बगावत करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उम्मीदवारी दर्ज कराई है। कई ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को निर्दलीय मैदान में उतार दिया है। इन सभी को चिन्हित करते हुए भाजपा ने 21 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसमें जिले से चार, शहर के 19 और दो तहसील के कार्यकर्ता शामिल हैं।
कपडवंज पालिका में भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर जिला युवा मोर्चा के प्रमुख धवलभाई पटेल, तत्कालीन नगर पालिका प्रमुख पंकज पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख फिरदोश मलेक, सक्रिय कार्यकर्ता नयन पटेल, राजेश पंचाल और पालिका के पूर्व सदस्य मधुबेन पटेल को निलंबित किया गया है।
वहीं मातर तहसील के भलाडा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार दर्ज कराने वाले पूर्व संगठन उप प्रमुख मंगलभाई पटेल को निलंबित किया गया है। भाजपा के सक्रिय सदस्य दिनेश चंदुभाई चौहाण ने दूसरे को समर्थन किया इससे उन्हें भी निलंबित किया गया है। नडियाड नगर पालिका में निर्दलीय खुद और अपने परिवार के सदस्य को उतारने वाले भाजपा के सक्रिय सदस्य को निलंबित किया गया। इसमे वार्ड नंबर 1 में निर्दलय उम्मीदवार नितेश कुमार परमार, भाजपा के साथ बगावत कर वार्ड नंबर 2 में उम्मीदवारी करने वाले महेश देसाई, वार्ड न ंबर 13 में से अपनी पत्नी को निर्दलीय उम्मीदवार बनाने वाले विजय राव को निलंबित किया गया है। महत्व की बात है कि वार्ड संख्या तीन में मुरलीधर आंतवाणी ने निर्दलीय उम्मीदवारी दर्ज कराई थी, लेकिन नामांकन दाखिल करते समय तकनीकी खामी की वजह से पर्चा रद्द कर दिया गया। भाजपा ने मुरलीधर को भी निलंबित कर दिया।
ठासरा शहर में भाजपा के समक्ष बगावत करने वाले सात कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया गया। इसमें पालिका के पूर्व प्रमुख भाविन कुमार पटेल टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा दिया था। इन्हें भी निलंबित कर दिया गया। पालिका के पूर्व सदस्य इंदिरा परमार, शहर महामंत्री महेश सोलंकी ने पत्नी को निर्दलीय उम्मीदवार बनाया है। वहीं शहर उप प्रमुख नरवत परमार की पत्नी लीला ने भी निर्दलीय उम्मीदवारी की है। पूर्व सदस्य रमीला पटेल और शहर महामंत्री वर्षा परमार और पूर्व सदस्य नरेन्द्र वाघेला ने निर्दलीय उम्मीदवारी दर्ज की। इनको भी निलंबित किया गया है। कणजरी नगर पालिका में भाजपा के साथ बगावत कर निर्दलय दावेदारी करन ेवो सक्रिय सदस्य रमेश राज और अब्दुल सत्तार को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। खेडा जिले में आगामी समय में पांच नगर पालिका और आठ तहसील पंचायत में सामान्य चुनाव होने वाले हैं। इसमें भाजपा ने सक्रिय सदस्य से लेकर शहर मंत्री, उप प्रमुख और पूर्व पालिका प्रमुख पर कार्रवाई की है। कपडवंज पालिका के पूर्व प्रमुख पंकज पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के फिरदोशभाई पटेल, नडियाड शहर के सक्रिय सदस्य समेत ठासरा शहर के पूर्व प्रमुख, शहर महामंत्री, शहर मंत्री आदि को निलंबित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो