जानकारी के अनुसार केराला गांव में रहने वाले दीपक कुडेचा की गुरुवार रात हत्या कर दी गई। हत्या के लिए लकड़ी और कुदाल से हमला करने कही बात सामने आई है। आरोप है कि घरेलू झगड़े में गुस्साए मृतक की पत्नी और बेटे ने कुदाल और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की माता हेमीबेन कोली की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पानी की समस्या पर जोन कार्यालय पहुंची महिलाएं
राजकोट. मनपा के वेस्ट जोन के वार्ड नंबर 11 अंतर्गत राजदीप सोसायटी की महिलाएं शुक्रवार को जोन कार्यालय पहुंची। सोसायटी में जलापूर्ति की समस्या को लेकर सभी आक्रोशित थी। बताया गया कि महिलाएं जब जोन कार्यालय पहुंची तो उन्हें जवाब देने के लिए एक भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इस पर नाराज महिलाएं जोन कार्यालय में ही धरना पर बैठ गई।