scriptAhmadabad News : आणंद में 60 फीसदी मतदान, युवा और बुजुर्गों में दिखा उत्साह | Ahmedabad News | Patrika News

Ahmadabad News : आणंद में 60 फीसदी मतदान, युवा और बुजुर्गों में दिखा उत्साह

locationअहमदाबादPublished: Mar 01, 2021 12:36:14 am

Submitted by:

Binod Pandey

जिले की 450 सीटों के 1437 प्रत्याशियों के भविष्य ईवीएम में कैद
शहर और जिले में छोटी-बड़ी नोंकझोक के अलावा शांतिपूर्ण मतदान
सुबह के तीन घंटे के दौरान धीमी गति से मतदान, दोपहर बाद मतदान में तेजी

Ahmadabad News : आणंद में 60 फीसदी मतदान, युवा और बुजुर्गों में दिखा उत्साह

Ahmadabad News : आणंद में 60 फीसदी मतदान, युवा और बुजुर्गों में दिखा उत्साह

आणंद. स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जिले में रविवार सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआत में धीमी गति से मतदान दोपहर बाद गति पकड़ सका। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 1764 मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदान के लिए लोग पहुंचने लगे। सुबह युवा वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान करते खासतौर से देखा गया।
शुरू के पांच घंटे में सिर्फ 16.98 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे मतदान गति बढ़ते गई। दोपहर दो बजे तक 38.87 फीसदी मतदान हुआ। वहीं चार बजे तक यह तेजी से बढ़ते हुए 51 फीसदी तक पहुंच गया। आणंद नगर पालिका के 199 मतदान केन्द्रों पर पहले चार घंटे के दौरान 14 फीसदी मत डाले गए। कई मतदान केन्द्र पायोनीयर स्कूल, डी जेड पटेल हाई स्कूल, नाना अडधनी धर्मशाला और झाकरी मस्जिद के पास धासावाला हाई स्कूल में सुबह 10 बजे से मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। दोपहर तक 48 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। जानकारी के अनुसार अंतिम तीन घंटे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने वोटरों को मतदान के लिए फोन कर बुलाए। इससे मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ा और यह आंकड़ा 60 फीसदी तक जा पहुंचा।
खासकर आणंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में सर्वाधिक रस्साकशी देखी गई। इसके अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। वार्ड संख्या 4, 5 और 6 के मतदान केन्द्रों पर भी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। अन्य वार्ड में मतदान प्रतिशत बेहतर रहा। जिला और तहसील पंचायत के चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं ने उत्साहित होकर मतदान किया। शाम चार बजे तक यहां 51.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अंतिम दो घंटे में भी मतदान की गति तेज रही और 10 से 12 फीसदी मतदान किया गया।
आणंद जिले के 6 नगर पालिका की 212 सीट के लिए 582 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैदा हो गया। कुल करीब 3.40 लाख मतदाताओं ने वोट किए। आणंद जिला पंचायत की 42 सीटों के 99 उम्मीदवारों और तहसील पंचायत की 196 सीटों के लिए 756 उम्मीदवारों का भविष्य 8.60 लाख मतदाता तय करेंगे। मंगलवार दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है।
आणंद जिले के स्थानीय स्वराज चुनाव में 450 सीटों के लिए 1437 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें जिला पंचायत की 42 सीटों पर 99, नगर पालिका की 212 सीटों पर 582 और तहसील पंचायत की 196 सीटों पर 756 उम्मीदवारों के बीच लड़ाई छिड़ी है। इसके लिए जिले के 1764 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गए।
मतदान केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहे
कोरोना महामारी को लेकर मतदान केन्द्रों पर खासतौर से स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई। 1400 से अधिक मतदान केन्द्रों पर दो स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए। मतदाताओं के शरीर का तापमान मापने के बाद उन्हें प्रवेश दिया जाता। सेनेटाइजर और हैंड ग्लोब्स की खास व्यवस्था की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो